जाने प्रेगनेंसी में फंगल इन्फेक्शन के दौरान कैसे ध्यान रखे – Best Hindi Health Tips (हेल्थ टिप्स), Healthcare Blog – News


प्रेगनेंसी में फंगल इन्फेक्शन एक आम समस्या होती हैं यह एक रोग प्रतिक्रिया होती हैं जिसमे जलन, खुजली, संक्रमण जैसी परेशानी होती हैं यदि किसी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान फंगल इन्फेक्शन होता हैं तो उन्हें अपना ध्यान अच्छे से रखना चाहिए। ताकि वह कही किसी गंभीर बीमारी का शिकार न हो और बच्चे को भी किसी तरह की परेशानी न हो। यदि किसी महिला को प्रेगनेंसी के समय फंगल इन्फेक्शन होता हैं तो वो गयनेकॉलोजिस्ट से जरूर संपर्क करे।

 

 

 

 

 

 

प्रेगनेंसी में महिलाओं को फंगल इन्फेक्शन बढ़ भी सकता हैं इसके कुछ मुख्य कारण हैं जो की प्रेगनेंसी में फंगल इन्फेक्शन को बढ़ावा देते हैं जैसे की –

 

 

  • हॉर्मोन में बदलाव: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन (estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (progesterone) जैसे हॉर्मोन की मात्रा बढ़ जाती हैं। ये हॉर्मोन फंगल ग्रोथ के लिए सही एनवायरनमेंट तैयार कर सकती हैं।

 

  • इम्यून सिस्टम की कमजोरी: प्रेगनेंसी के समय महिला का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता हैं ताकि शरीर गर्भवती (fetus) को रिजेक्ट न करे। इस समय पर महिलाओं को कोई भी संक्रमण का सामना करना मुश्किल हो जाता हैं जिसमे की यह फंगल इन्फेक्शन भी आता हैं।

 

  • गर्मी लगना: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अधिक गर्मी लगती हैं जिससे को वह पर्याप्त आराम भी नहीं कर पाती। माना जाता हैं की गर्मी के कारण भी फंगल इन्फेक्शन हो सकता हैं।

 

  • ब्लड शुगर लेवल: प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या हो जाती हैं यदि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओ का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है |
  Consumption of turmeric in monsoon is very beneficial, seasonal diseases will stay away

 

  • एंटीबायोटिक्स: प्रेगनेंसी के समय एंटीबायोटिक्स की जरुरत होती हैं और यह दवाइयां इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती हैं और फंगल इन्फेक्शन को बढ़ावा देती हैं।

 

 

 

 

प्रेगनेंसी में फंगल इन्फेक्शन के दौरान महिलाओं को कुछ बातो का ध्यान अवश्य रखना चाहिए जैसे की-

 

 

एरिया क्लीन और ड्राई रखें: जिस एरिया में फंगल इन्फेक्शन होता हैं उस एरिया (Area) को साफ़ रखना जरुरी होता हैं। प्रेगनेंसी में फंगल इन्फेक्शन होने पर पानी में अधिक न जाए।

 

 

एंटिफंगल डस्टिंग पाउडर लगाएं: प्रेग्नेंट महिलाओं को इंफेक्टेड एरिया में एंटिफंगल डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करे।

 

 

सिंथेटिक कपड़ों से बचना चाहिए: प्रेगनेंसी में महिलाओं को ढीले-ढाले और खुल्ले कपड़े पहनने चाहिए, क्योकि अधिक मोटे कपड़े पहने से पसीने आते हैं, जिससे की फंगल इन्फेक्शन होने का डर रहता हैं।

 

 

यौन संपर्क से बचें: यदि किसी महिला को प्रेगनेंसी में गुप्तंग में फंगल इन्फेक्शन होता हैं तो उन्हें योन संपर्क से बचना चाहिए।

 

 

नियमित चेकअप करवाएं: फंगल इन्फेक्शन होने पर अपना चेकअप पूर्णरूप से करवाना चाहिए।

 

 

 

 

 

प्रेगनेंसी में फंगल इन्फेक्शन होना बहुत सामान्य होता हैं और आपको इससे निजात पाना है तो इसके लिए कुछ खाद्य पदार्थो का सेवन करे जो की शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और इन्फेक्शन को कम करने में मदद करें। इस समय कुछ इस प्रकार की चीज़े लेनी चाहिए जैसे की –

 

 

  • दही: दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया शरीर के माइक्रोफ्लोरा को सुधारने में सहायक होता हैं इससे मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और ख़राब बैक्टीरिया को कम कर देती हैं।
  ब्रेस्ट लम्प क्या होता हैं और इसका इलाज

 

 

  • लहसुन: लहसुन एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता हैं इससे खाने के रूप में या फिर पानी में उबालकर उसका पानी पी सकते हैं यह फंगल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

 

 

  • हल्दी: फंगल इंफेक्शन होने पर आपको अपनी डाइट में हल्दी को जरूर शामिल करना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन (curcumin) होता है। यह एक पावरफुल एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल एजेंट होता है। अगर आप हल्दी का सेवन करेंगे, तो इससे इंफेक्शन आदि को कम करने में मदद मिल सकती है। आप हल्दी को सब्जी, दाल में शामिल करें। साथ ही हल्दी वाला दूध पीना भी फायदेमंद होता है।

 

 

 

  • पत्तेदार साग: पत्तेदार साग भी फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप अपनी डाइट में केला, हरी बीन्स, प्याज, तोरी, लौकी, गोभी और ब्रोकली आदि का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से पत्तेदार साग खाने से पेट सही रहता है, साथ ही इंफेक्शन के लक्षणों में भी आराम मिलता है।

 

 

  • अदरक: अदरक के सेवन से भी फंगल इंफेक्शन में राहत मिल सकती है। अदरक में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। फंगल इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए आप सुबह खाली पेट अदरक का सेवन कर सकते हैं। आप अदरक का काढ़ा, चाय या फिर रस बनाकर पी सकते हैं।

 

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

  With fatal McLean shooting under review, FCPD to add mental health clinician soon

 

 

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment