कार्डियक कैथीटेराइजेशन के लिए अच्छे अस्पताल | Cardiac Catheterization – GoMedii


कार्डियक कैथीटेराइजेशन एक महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक और चिकित्सा प्रक्रिया है जो दिल के रोगो को समझने में मदद करती हैं और इसके माध्यम से उपचार करने में सहायता प्रदान करती हैं। इस प्रक्रिया की मदद से डॉक्टर हृदय और धमनियों की स्थिति को जाँच कर सकते हैं तथा हृदय के किसी भी रोग का पता लगा सकते हैं।

 

 

कार्डियक कैथीटेराइजेशन एक प्रक्रिया हैं जिसमें हृदय की जाँच करने के लिए कैथेटर को पेशीय प्रणाली में डाला जाता हैं यह एक चिकित्सा प्रक्रिया हैं जिसका उपयोग विभिन्न हृदय समस्याओं का पता लगाने और उनका उपचार करने के लिए करी जाती हैं। इस प्रक्रिया के द्वारा हृदय की वास्कुलर सिस्टम की विभिन्न आतंरिक संरचनाओं को देखा जा सकता हैं और हृदय रोगो का मूल्यांकन किया जा सकता हैं।

 

 

 

कार्डियक कैथीटेराइजेशन की प्रक्रिया से पहले जाँच किस प्रकार होती हैं ?

 

कार्डियक कैथीटेराइजेशन से पहले की जाँच कई तरीको से की जा सकती हैं जैसे की –

 

फिजिकल एग्जाम: फिजिकल एग्जाम के द्वारा शरीर की जाँच करी जाती हैं इसमें रक्तचाप, नज़र, ध्वनि, दिल की धड़कन, संबंधी कई चीज़ो की जाँच करी जाती हैं।

 

एलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी: एलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी एक साधारण परीक्षण है जिसका उपयोग आपके दिल की लय (Heart rhythm) और विद्युत गतिविधि (electric signal) की जांच के लिए किया जा सकता है। इसे ईसीजी (ECG) और ईकेजी (EKG) के नाम से भी जाना जाता है।

 

ब्लड टेस्ट: रक्त परिक्षण उचित रक्तचाप, रक्त सक्रियता, लिपिड प्रोफाइल, खून की गमी का मापन, और अन्य रोगों के लक्षण जाँच करने के लिए किया जाता हैं।

  Does your whole family bathe with the same soap? Know how dangerous it is to do this

 

इकोकार्डियोग्राफी: यह ऐसा टेस्ट है जो हार्ट को हर तरीके से जांच करने के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग करता है उसे इकोकार्डियोग्राफी कहते है । उससे जो डायग्राम बनता है वो इको यानी इकोकार्डियोग्राम के रूप में जाना जाता है |

 

 

 

भारत में कार्डिएक कैथीटेराइजेशन की लागत क्या है?

 

 

कार्डिएक कैथीटेराइजेशन की लागत विभिन्न कारणों पर निर्भर करती हैं, जैसे की रोगी की स्थिति, अस्पताल का क्षेत्र, और उपयोग किए जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता तथा इसकी लागत विभिन्न अस्पतालों और शहरों में भी अलग हो सकती हैं। आमतौर पर कार्डिएक कैथीटेराइजेशन की कुल लागत भारत में 50 ,000 से 1,00,000 रुपये तक हो जाती हैं यदि आपको कार्डिएक कैथीटेराइजेशन की लागत के अधिक जानकारी प्राप्त करनी हैं तो डॉक्टर से संपर्क करे।

 

 

 

कार्डिएक कैथीटेराइजेशन के बाद देखभाल कैसे करें?

 

 

कार्डिएक कैथीटेराइजेशन का बाद देखभाल करना मह्त्वपूर्ण होता हैं। यदि किसी व्यक्ति का कार्डिएक कैथीटेराइजेशन होता हैं तो उससे अपनी देखभाल कुछ इस प्रकार करनी चाहिए जैसे की –

 

 

  • कार्डिएक कैथीटेराइजेशन के बाद कुछ समय के लिए अस्पताल में रहना पड़ता हैं तथा डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाइयों का सेवन करना चाहिए। कार्डिएक कैथीटेराइजेशन के बाद मरीज को अपना ख्याल अवश्य रखना चाहिए |

 

  • कार्डिएक कैथीटेराइजेशन के बाद शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती हैं इसलिए प्रारंभिक दिनों में ज्यादा आराम करना चाहिए तथा व्यायाम या शारीरिक क्रियाओं को रोके।

 

  • मरीज को डॉक्टर द्वारा बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए जिसमें की दवाइयों का सेवन, घरेलु इलाज, आहार और अन्य उपचारों का सही से पालन करना चाहिए।
  Even subclinical levels of anxiety and depression appear to elevate eating disorder severity

 

 

 

 

कार्डियक कैथीटेराइजेशन के लिए अच्छे अस्पताल

 

 

कार्डियक कैथीटेराइजेशन के लिए दिल्ली के अच्छे अस्पताल

 

 

कार्डियक कैथीटेराइजेशन के लिए चेन्नई के अच्छे अस्पताल

 

 

कार्डियक कैथीटेराइजेशन के लिए मुंबई के अच्छे अस्पताल

 

 

यदि कार्डिएक कैथीटेराइजेशन करवाना चाहते हैं, या इससे सम्बंधित किसी भी समस्या का इलाज कराना चाहते हैं, या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment