जाने किडनी में इन्फेक्शन का इलाज – Best Hindi Health Tips (हेल्थ टिप्स), Healthcare Blog – News


किडनी इन्फेक्शन एक ऐसी समस्या हैं जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती हैं किडनी शरीर का ऐसा अंग हैं जो यूरिन पास करने के पुरे तंत्र को नियंत्रित करता हैं किडनी शरीर का बहुत मह्त्वपूर्ण अंग हैं इसलिए इसका स्वस्थ रहना अत्यधिक आवश्यक होता हैं यदि ये स्वस्थ न रहे तो अनेक समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

किडनी इन्फेक्शन (pyelonephritis) एक प्रकार का यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन(UTI) है, जो आमतौर पर यूरेथ्रा या ब्लैडर से शुरू होता है और एक या दोनों किडनी तक पहुंच जाता है। किडनी इन्फेक्शन होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ती है। किडनी इन्फेक्शन का समुचित इलाज न होने पर यह स्थाई रूप से किडनी डैमेज कर देता है। इसके अतिरिक्त, किडनी का संक्रमण होने पर बैक्टीरिया आपकी ब्लड स्ट्रीम में पहुंच सकता है, जिससे जानलेवा संक्रमण हो सकता है। किडनी इन्फेक्शन के इलाज में आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाइयाँ दी जाती हैं। कई बार किडनी इन्फेक्शन होने पर अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है।

 

 

और पढ़े: किडनी इन्फेक्शन के इलाज के लिए अच्छे हॉस्पिटल।

 

 

 

 

 

किडनी शरीर का मह्त्वपूर्ण अंग होता है किडनी शरीर का अंदरूनी हिस्सा होने के कारण इसकी खराबी का पता नहीं चल पाता इसलिए इसके लक्षण जल्दी से पता नहीं चलते परन्तु ऐसा होना खतरनाक होता हैं क्योकि यह इन्फेक्शन अधिक समय के साथ बीमारियाँ उत्पन्न करने लगता हैं। इसलिए इसके कुछ लक्षण पता लगने पर ही इसका इलाज शुरू कर लेना चाहिए इसके लक्षण कुछ इस प्रकार नज़र आते हैं –

  Shrink Your Belly After 50 With This Total-body Workout, Trainer Says — Eat This Not That

 

  • उलटी जैसा महसूस होना
  • आँखों के आसपास सूजन
  • अधिकतर थका हुआ महसूस होना
  • सांस लेने में परेशानी
  • शुष्क त्वचा और खुजली होना
  • नींद कम आना
  • बिना किसी कारण वजन का कम होना
  • बुखार आना और ठण्ड लगना
  • भूख की कमी होना
  • निचले पेट में दर्द होना

 

 

और पढ़े: किडनी का सबसे अच्छा इलाज 

 

 

 

किडनी में इन्फेक्शन को ठीक करने के घरेलु इलाज।

 

 

किडनी इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गयी दवाइयों के अलावा कुछ घरेलु इलाज भी होते हैं यदि उनके साथ इनका सेवन भी करे तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती हैं किडनी इन्फेक्शन में कुछ पदार्थो का सेवन करना चाहिए जैसे की –

 

  • लहसुन: किडनी इंफेक्शन की समस्या में लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लहसुन का सेवन करने से किडनी के फंक्शन में सुधार करने में भी मदद मिलती है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ रखते हैं। किडनी इंफेक्शन से राहत पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 या 3 कली खाएं।

 

  • पानी पिएं: किडनी इंफेक्शन को ठीक करने का सबसे आसान तारीका है- पानी पीना। भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपको पेशाब ज्यादा आएगा, जिससे बैक्टीरिया को मूत्र के जरिए बाहर निकालने में मदद मिलेगी। इसके लिए दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
  The #1 Best Diet To Lower Breast Cancer Risk, New Study Suggests — Eat This Not That

 

  • क्रेनबैरी जूस: क्रेनबैरी जूस का सेवन करने से किडनी इंफेक्शन की समस्या से राहत मिल सकती है। क्रैनबेरी जूस में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और संक्रमण को रोक सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

 

  • अंडा: अंडा तो हर कोई खाता है लेकिन क्या आपको पता है कि किडनी इंफेक्शन में ये काफी लाभकारी है। दरअसल, अंडे का सफेद भाग किडनी को ठीक रखने में काफी मदद करता है। इसमें प्रोटीन होता है, जो किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। अंडे के सफेद भाग को खाने से काफी लाभ मिलता है। ध्यान रहे अंडे के अंदर के पीले भाग को नहीं खाना है, सिर्फ सफेद भाग को ही खाना है।

 

  • सेब का सिरका: एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर सेब का सिरका किडनी इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने में काफी लाभकारी है। हर रोज एक गिलास गर्म पानी के साथ दो चम्मच सेब के सिरके का सेवन करने से किडनी को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाया जा सकता हैं।

 

  • प्रोबायोटिक: जब भी बात किडनी इंफेक्शन की होती है तो प्रोबायोटिक कई तरीके से फायदेमंद होते हैं। प्रोबायोटिक हेल्थी बैक्टीरिया को शरीर में बनाए रखते हैं। इतना ही नहीं प्रोबायोटिक दस्त के मरीजों को भी फायदा पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं प्रोबायोटिक किडनी के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है और दूसरे इंफेक्शन को भी रोकता है।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।

  What is Mpox, Viral Infection That Claimed a Life in Japan? All You Need to Know

 

 



Source link

Leave a Comment