दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें। – GoMedii


दिल हमारे शरीर का बहुत मह्त्वपूर्ण अंग होता हैं, यदि दिल अच्छे से काम नहीं करता हैं तो मनुष्य की मृत्यु भी हो सकती हैं। हार्ट का बहुत विशेष ख्याल रखना चाहिए। खराब जीवनशैली जीने, बाहर का खाना खाने, बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने, नमक का ज्यादा सेवन करने और कोल्ड ड्रिंक्स या शराब आदि पीने की वजह से दिल को नुकसान पहुंचता है। किसी भी हृदय रोग से बचने के लिए मनुष्य को हार्ट का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

दिल को स्वस्थ रखने के लिए हम निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं जैसे की –

 

 

धूम्रपान और तम्बाकू: धूम्रपान सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ये हार्ट की हेल्थ पर सीधा असर डालता है। लगातर धूम्रपान करने से हार्ट संबंधित बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। धूम्रपान और तंबाकू रक्त वाहिकाओं और हृदय को नुकसान पहुंचाते है। लगातर धूम्रपान करने से हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

 

 

 

तनाव: तनाव का सीधा असर दिल पर होता है। दरअसल तनाव लेने से शरीर में कई ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते है्ं, जो हार्ट को नुकसान पहंचाते हैं। इसके अलावा तनाव से आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है, जो हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। बहुत अधिक तनाव लेने से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है इसलिए मनुष्य को तनाव से दूर रहना चाहिए।

 

 

 

हेल्दी डाइट: हेल्दी डाइट स्वस्थ हृदय और शरीर के लिए महत्वपूर्ण होती है। हेल्दी डाइट लेने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। डाइट में हरी सब्जियां, नट्स और फलों को शामिल करें। ये आपके शरीर को मजबूत करने के साथ हृदय को भी हेल्दी रखने में मदद करेंगे। स्वस्थ हृदय के लिए नमक, बिस्किट, एल्कोहल और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें।

  Salt Side Effects: What Happens When You Consume High Sodium Diet? 

 

 

 

नींद: भरपूर नींद लेने से भी हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। दरअसल सोते समयशरीर के डैमेज सेल्स रिपेयर होते हैं। इसलिए हार्ट को हेल्दी रखने के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। भरपूर नींद लेने से आप फ्रेश फील करेंगे। काम का स्ट्रेस आप पर हावी नहीं हो पाएगा। नींद पूरी करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

 

 

 

रोजाना करें व्यायाम: यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना कुछ समय के लिए व्यायाम करना बहुत जरुरी है। आप रोजाना 30 मिनट के लिए व्यायाम या योग करेंगे तो इससे आप मानिसक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहेंगे। ऐसा करने से आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही तरीके से होता है। अध्ययन से पता चलता है कि तेजी से चलना वयस्कों के दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। आपकी जीवनशैली भी इस बात पर निर्भर करती है की आप खुद को स्वस्थ रखने के लिए क्या करते हैं।

 

 

 

वजन नियंत्रण म रखे: यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सबसे जरुरी है की आप अपने शरीर के वजन को बढ़ने ना दें। आपका बढ़ा हुआ वजन दिल की बीमारी के साथ और भी कई बीमारियों को लाता है।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।

  Do these three things to lose weight and not regain it

 

 



Source link

Leave a Comment