बच्चों के इम्युनिटी सिस्टम को कैसे मजबूत बनाए – Best Hindi Health Tips (हेल्थ टिप्स), Healthcare Blog – News | GoMedii


आजकल के समय में अनियमित खान-पान तथा अनियमित जीवनशैली के कारण बच्चों में अधिक कमजोरी और बीमारियां देखने को मिल रही हैं जो कि अधिक हानिकारक मानी जाती हैं। अधिकतर बच्चे तभी बीमार होते हैं जब उनका इम्युनिटी सिस्टम ठीक नहीं रहता। इम्युनिटी सिस्टम जिसे हिंदी में प्रतिरक्षा प्रणाली भी कहा जाता हैं। यदि बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम अच्छा नहीं रहता हैं तो उन्हें कोई भी संक्रमण आसानी से हो जाता हैं और अगर इम्युनिटी सिस्टम अच्छा बना रहेगा तो वह बीमारियों से लड़ने में सहायता करता हैं।

 

 

 

 

 

जब बच्चों के अंदर इम्युनिटी सिस्टम कम होता हैं तो वह अधिक सुस्त और कमजोर महसूस करने लगते हैं जिसे कि लक्षण अपने आप नज़र आने लगते हैं। डॉक्टर के अनुसार बच्चों में इम्युनिटी कम होने के लक्षण कुछ इस प्रकार नज़र आते हैं जैसे कि –

 

 

बार-बार बीमार पड़ना

 

 

यदि बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं या फिर उन्हें कोई संक्रमण बार-बार होता हैं तो उसका कारण इम्युनिटी सिस्टम का कम होना भी हो सकता हैं,क्योंकि इम्युनिटी सिस्टम के कम होने से उनकी एंटीबॉडी रोग से लड़ने में सक्षम नहीं है।

 

 

कमजोर पाचन तंत्र

 

 

जिन बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता हैं तो उनको पाचन तंत्र से सम्बंधित अनेक समस्या हो जाती हैं। जिन बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें गैस की परेशानी, कब्ज की परेशानी बनी रहती है।

 

 

बार-बार संक्रमण होना

 

 

कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चे को कान में इंफेक्शन, अस्थमा, निमोनिया, साइनसाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए उनका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना बहुत ज़रूरी होता हैं।

  Is Drinking Too Much Water Bad For Your Body?

 

 

अक्सर थकान महसूस करना

 

 

यदि बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता हैं तो वह खेल-कूद व अन्य फिजीकल एक्टिविटी को कम कर देते हैं और जल्दी थक भी जाते हैं। बच्चों में इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने से उनके शरीर में फुर्ती बनी रहती हैं।

 

 

उनकी चोट ठीक होने में समय लगता है

 

 

जिन बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें अगर चोट लग जाए, तो उसे ठीक होने में समय लगता है। यदि कसी बच्चे की चोट ठीक नहीं होती हैं और वह घाव से संक्रमण में बदल जाती हैं तो उसका कारण भी इम्युनिटी का कमजोर होना हो सकता हैं।

 

 

 

 

 

बच्चों में इम्युनिटी सिस्टम कम होने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं ?

 

 

बच्चों कि इम्युनिटी कम होती हैं तो वह उनके शरीर को अधिक प्रभावित करती हैं जिसे कि उन्हें अन्य प्रकार कि बीमारियां हो जाती हैं जैसे कि-

 

 

  • डिसन ग्रंथियों पर एडिसन रोग से बच्चे प्रभावित हो सकते हैं।

 

  • ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस हो सकता है जो लीवर को खराब कर देता है।

 

  • मल्टीपल स्केलेरोसिस (एमएस) सेंट्रस नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है

 

 

 

  • किशोर इडियोपैथिक गठिया जोड़ों और कभी-कभी त्वचा और फेफड़ों को प्रभावित करता है।

 

  • जोड़ों, त्वचा, गुर्दे, हृदय, मस्तिष्क और अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता है |

 

  • पूरे शरीर में स्क्लेरोडर्मा का हो जाना इत्यादि।

 

 

बच्चों कि इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए ?

 

 

यदि बच्चों कि इम्युनिटी सिस्टम कम हो तो उनके स्वास्थ्य और जीवनशैली दोनों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उनको रोजाना डाइट में ऐसी चीज़ो का सेवन करवाना चाहिए जिसे कि उनकी इम्युनिटी बढ़े। बच्चों कि इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए कुछ इस तरह की चीज़ो का सेवन करना चाहिए जैसे कि –

  Fitness influencer Steph Claire Smith takes part in 30-day sex challenge - Steph Claire Smith, podcast host and fitness...

 

  • सिट्रस फल: इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ में सबसे पहले ऐसे फलों का नाम आता है, जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी हो। सिट्रस फ्रूट्स उन्हीं में शामिल हैं। इनमें शरीर के लिए जरूरी विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा होती है। आप बच्चों को सिट्रस फल जैसे संतरा, मौसम्बी, नींबू का जूस, चकोतरा, आदि दे सकती हैं।

 

  • दही: बच्चों की डाइट में रोजाना दही को शामिल करना चाहिए क्योंकि दही प्रोबॉयोटिक फ़ूड होता हैं इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती हैं, तथा यह पाचन तंत्र के लिए भी अधिक फायदेमंद होती हैं।

 

  • हल्दी: इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए हल्दी का सेवन भी फायदेमंद होता हैं तथा बच्चों को हल्दी दूध में डालकर उन्हें पिलाना चाहिए।

 

  • मिल्क शेक: कई बार ऐसा होता हैं की बच्चे फल और ड्राई फ्रूट्स नहीं खाते हैं तो उन्हें ये सब फल मिल्क शेक के माध्यम से भी खिला देना चाहिए जिससे की वह दूध और फल दोनों का सेवन कर ले।

 

  • पानी और जूस: बच्चों को पानी और जूस का सेवन सही मात्रा में करना छाइये ताकि वह हाइड्रेट रहे।

 

  • ब्रोकली: ब्रोकली पौष्टिक गुणों से भरपूर है | इसमें विटमिन-ए और विटामिन सी के अलावा ग्लूटाथियोन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है| यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाली ऐसी सब्जी है, जिसे आप रोज के भोजन में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं| इसमें थोड़े से पनीर के साथ स्टीम्ड ब्रोकली मिलाकर स्वादिष्ट सैलड तैयार किया जा सकता है, जिसके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम भी मिल जाता है।
  5 Bodyweight Exercises 'Reacher' Star Alan Ritchson Uses to Build Action-Hero Muscle

 

  • लहसुन: लहसुन हृदय को स्वस्थ रखने और लो ब्लड प्रेशर की समस्या से उबरने के साथ-साथ इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार होता हैं।

 

  • बादाम: बादाम संक्रमण को रोकने और बीमारी से लड़ने में मदद करता हैं इसमें विटामिन ई, विटामिन सी होता हैं जो की इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करता हैं।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment