ब्लैडर में स्टोन के क्या लक्षण होते हैं। – GoMedii


ब्लैडर में स्टोन होना एक आम समस्या मानी जाती हैं यह किसी भी मनुष्य को हो सकती हैं परन्तु महिलाओं की तुलना में यह बीमारी पुरुषो में अधिक देखी जाती हैं तथा इसका इलाज आसानी से संभव भी होता हैं। ब्लैडर में स्टोन की स्थिति तब उत्पन्न होती हैं जब ब्लैडर में ठोस मिनरल्स जमा हो जाते हैं जिसके कारण मरीज के यूरिन का रंग भी बदल जाता हैं। ब्लैडर स्टोन की समस्या से मूत्राशय की दीवार में परेशानी उत्पन्न होने लगती है, जो यूरिन के प्रवाह में परेशानी पैदा करती हैं, तथा ब्लैडर स्टोन को कई तरीको से भी ठीक किया जा सकता हैं इसलिए समय रहते इसका इलाज करवाए और डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लें।

 

 

 

 

 

ब्लैडर स्टोन के लक्षण आसानी से पता लग जाते हैं तथा इनका इलाज भी संभव होता हैं। डॉक्टर के अनुसार ब्लैडर में स्टोन के लक्षण कुछ इस प्रकार नज़र आते हैं जैसे की –

 

  • मूत्राशय के ऊपर श्रोणि क्षेत्र में दर्द होना।

 

 

  • पीठ या कूल्हे में दर्द

 

  • दर्द के साथ बेचैनी होना।

 

  • एक्सरसाइज करते समय दर्द होना।

 

  • पेशाब करते समय दर्द होना।

 

  • बार-बार पेशाब आना।

 

  • पेशाब करते समय दर्द के साथ बेचैनी होना।

 

  • पेशाब करने की इच्छा होने के बावजूद पेशाब न आना।

 

  • पेशाब रूक-रूक कर आना।

 

  • पेशाब में झाग आना।

 

  • पेशाब से खून दिखाई देना।

 

 

ब्लैडर में स्टोन के निदान कैसे होते हैं ?

 

 

यदि किसी मनुष्य को ब्लैडर में स्टोन होने का संदेह हो तो वह डॉक्टर के पास अवश्य जाए। डॉक्टर इलाज से पहले कुछ जाँच करेंगे जैसे की –

  Ayushmann Khurrana Fitness Tips Has The Answer To Everything

 

  • शारीरिक परिक्षण: डॉक्टर मरीज के पेट के निचले हिस्से को महसूस करता है।

 

  • सीटी स्कैन: यह मूत्राशय की सही तस्वीरें प्रदान करके छोटे से छोटे पथरी की उपस्थिति का पता लगाने में मदद करता है।

 

  • एक्स रे: एक्स रे की मदद से यह पता चलता हैं की जो पथरी हैं वो कहा पर उपस्थित हैं।

 

  • मूत्र परिक्षण: यदि किसी मनुष्य को स्टोन की वजह से मूत्र मार्ग में संक्रमण होता हैं तो वह मूत्र परिक्षण के जरिये पता लग सकता हैं।

 

  • अल्ट्रासाउंड: इस परीक्षण के दौरान मूत्राशय की पथरी के स्थान का पता लगता हैं।

 

 

 

ब्लैडर में स्टोन हो तो क्या आहार लेना चाहिए ?

 

 

जब ब्लैडर में पथरी की शिकायत होती हैं तो आपको अपने खान पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। ब्लैडर में पथरी को दूर करने के लिए कोई विशिष्ट आहार लेने चाहिए जैसे की –

 

  • फल और सब्जियां: ब्लैडर स्टोन से बचने के लिए फल और सब्जियां खाना जरूरी होता है। फल और सब्जियों में पोषक तत्वों का अधिकतम मात्रा होता है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

 

  • नींबू का जूस– खाली पेट प्रतिदिन 4 ताजे निचोड़े हुए नींबू का रस पिएं। एक सप्ताह तक ऐसा करने से आपका पेट दर्द कम होने लगेगा और पथरी से भी राहत मिलेगी।

 

  • डेयरी प्रोडक्ट: थोड़ी मात्रा में कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट लें। संभव हो तो साबुत अनाजों से बनी वस्तुएं लें।

 

  • पानी: पित्त की पथरी की समस्या है तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए क्युकी लिक्विड पित्त की पथरी के कारण होने वाले दर्द को कम करता है अगर हम पानी नहीं पीते है तो पथरी का दर्द ज्यादा होता है और पानी पीने से पाचन सही रहता है जिसे पित्त की पथरी का दर्द कम होता है।
  Winter Diet Plan: 7 Superfoods to Fight Cold And Cough in Chilly Weather

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9654030724 और +91 9599004811) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment