यूरिन इन्फेक्शन के बारे में पूछे गए प्रश्न – GoMedii


यूरिन इन्फेक्शन एक आम समस्या हैं जो की अधिकतर लोगो में देखने को मिलती हैं तथा यह समस्या महिला पुरुष दोनों में से किसी को भी हो सकता हैं। कई बार यह समस्या बच्चों में भी देखी जा सकती हैं। लंबे समय तक पेशाब को रोकने वालों को यह परेशानी होने की संभावना अधिक होती है। कई बार देखा गया है कि जो व्यक्ति लंबे समय तक पेशाब रोकते हैं, उनके पित्ताशय में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, इस स्थिति में इंफेक्शन बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है।

 

 

 

 

 

यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण निम्नलिखित होते हैं जैसे की –

 

 

  • पेशाब करने में बहुत जलन।
  • पेशाब करने में दर्द होना।
  • बार-बार पेशाब जाने की तीव्र इच्छा होना लेकिन जाने पर बहुत कम मात्रा में पेशाब आना।
  • पेशाब का रंग बदल जाना, कोला या चाय की तरह होना।
  • पेशाब में खून का आना।
  • पेशाब में पस आना।
  • पेशाब में दूर्गंध आना।
  • महिलाओं के पेल्विस (pelvis) में दर्द होना।
  • पुरुषों के मलाश्य में दर्द होना।
  • पहले की अपेक्षा पेशाब में गाढ़ापन आ जाना।

 

 

 

यूरिन इन्फेक्शन होने के कारण क्या हो सकते हैं ?

 

यूरिन इन्फेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे की –

 

 

  • मधुमेह की समस्या
  • मूत्राशय को पूरी तरह से खाली करने में समस्या होना।
  • यूरिनरी कैथेटर होना (मूत्राशय से मूत्र को बाहर निकालने वाली विशेष ट्यूब)
  • आंत से जुड़ी समस्या।
  • मूत्र के प्रवाह में रूकावट।
  • किडनी स्टोन
  • गर्भावस्था के दौरान।
  • मूत्र पथ से जुड़ी सर्जरी या अन्य प्रक्रिया।
  If you know these 7 benefits of getting up early in the morning, then you will get up on time everyday.

 

 

 

यूरिन इन्फेक्शन के बारे में पूछे गए प्रश्न-

 

 

यूरिन इन्फेक्शन के मुख्य लक्षण क्या होते हैं ?

 

यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण अन्य होते हैं परन्तु कुछ मुख्य लक्षण होते हैं जिससे की यूरिन इन्फेक्शन का पता चल जाता हैं जैसे कि-पेशाब करने में जलन, बार-बार पेशाब लगना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना और पेशाब से दुर्गंध आती है।

 

 

यूरिन इन्फेक्शन होने से क्या नुकसान होते हैं ?

 

यूरिन इन्फेक्शन होने पर शरीर के अन्य अंगो पर भी असर पड़ता हैं। जब यूरिन इन्फेक्शन अधिक बढ़ जाता हैं तो उससे किडनी और ब्लड प्रेशर पर अधिक प्रभाव पड़ता हैं।

 

 

यूरिन इन्फेक्शन कितने दिन में ठीक हो जाता है?

 

यूरिन इन्फेक्शन का सही समय पर पता लगने के बाद उसका इलाज शुरू किया जाए तो वह 1 या 2 दिन में ठीक हो जाता हैं परन्तु संक्रमण अधिक होता हैं तो इस समस्या को ठीक होने में एक सप्ताह भी लग जाता हैं।

 

 

यूरिन इन्फेक्शन गंभीर कब होता हैं ?

 

यदि संक्रमण मूत्राशय तक ही रहता हैं तो दवाइयों और कुछ चीज़ो का परहेज करने से यह ठीक हो जाता हैं। यूरिन इन्फेक्शन गंभीर तब होता हैं, जब वह किडनी तक पहुंच जाता हैं और किडनी से संबधित कोई समस्या हो जाए।

 

 

यूरिन इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए ?

 

यूरिन इन्फेक्शन के इलाज के साथ-साथ आपको जल्दी ठीक होने के लिए खानपान का ध्यान रखना भी आवश्यक है जैसे की-

 

 

  • क्रैनबेरी
  • खूब पानी पिएं
  • विटामिन सी फूड्स
  • लहसुन
  • ताजे फल और सब्जियां
  • गाजर, गन्ने का रस, कच्चे नारियल का पानी,
  • फलों में तरबूज, सेब, अनार, संतरा, मौसमी, आंवला
  Eating prunes each day may help protect against bone loss

 

 

क्या यूरिन इन्फेक्शन खतरनाक हो सकता है?

 

यूरिन इन्फेक्शन खतरनाक अवश्य हो सकता हैं, यदि आप उसका इलाज सही समस्य पर नहीं करते हैं। यूरिन इन्फेक्शन की समस्या बढ़ने पर यूरिन सिस्टम डैमेज यानि की ख़राब भी हो सकता हैं जिससे की कई समस्या उतपन्न हो सकती हैं और अन्य अंगो पर प्रभाव डाल सकता हैं।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment