यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए। – GoMedii


यूरिन इन्फेक्शन एक आम समस्या हैं जो की अधिकतर लोगो में देखने को मिलती हैं तथा यह समस्या महिला पुरुष दोनों में से किसी को भी हो सकता हैं। कई बार यह समस्या बच्चों में भी देखी जा सकती हैं। लंबे समय तक पेशाब को रोकने वालों को यह परेशानी होने की संभावना अधिक होती है। कई बार देखा गया है कि जो व्यक्ति लंबे समय तक पेशाब रोकते हैं, उनके पित्ताशय में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, इस स्थिति में इंफेक्शन बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है।

 

 

 

 

 

यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण निम्नलिखित होते हैं जैसे की –

 

 

  • पेशाब करने में बहुत जलन।

 

  • पेशाब करने में दर्द होना।

 

  • बार-बार पेशाब जाने की तीव्र इच्छा होना लेकिन जाने पर बहुत कम मात्रा में पेशाब आना।

 

  • पेशाब का रंग बदल जाना, कोला या चाय की तरह होना।

 

  • पेशाब में खून का आना।

 

  • पेशाब में पस आना।

 

  • पेशाब में दूर्गंध आना।

 

  • महिलाओं के पेल्विस (pelvis) में दर्द होना।

 

  • पुरुषों के मलाश्य में दर्द होना।

 

  • पहले की अपेक्षा पेशाब में गाढ़ापन आ जाना।

 

 

 

यूरिन इन्फेक्शन होने के कारण क्या हो सकते हैं ?

 

 

यूरिन इन्फेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे की –

 

 

 

  • मूत्राशय को पूरी तरह से खाली करने में समस्या होना।

 

  • यूरिनरी कैथेटर होना (मूत्राशय से मूत्र को बाहर निकालने वाली विशेष ट्यूब)

 

 

  • मूत्र के प्रवाह में रूकावट।

 

 

 

  • मूत्र पथ से जुड़ी सर्जरी या अन्य प्रक्रिया।
  Do you know these 5 secrets to be happy? Incorporate it in your habit from today and be happy always

 

 

 

यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए ?

 

 

इस परेशानी से जूझ रहे लोगों को कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करने की जरूरत होती है जैसे की –

 

 

  • यूरिन इन्फेक्शन जिस व्यक्ति को भी होता हैं उसे चाय-कॉफ़ी से दूर रहना चाहिए क्योकि चाय-कॉफ़ी के सेवन से मूत्राशय में जलन पैदा हो सकती हैं।

 

 

  • बीयर, वाइन और शराब जैसी चीजें हर स्वास्थ्य स्थिति में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं। इसकी वजह से मूत्राशय में जलन पैदा कर सकती है, खासकर अगर आपको यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी है, तो इससे पूरी तरह से दूरी बना लें।

 

  • यूटीआई की समस्या है, तो इस स्थिति में मसालेदार चीजों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि अगर आप इस तरह के आहार का सेवन करते हैं, तो यह यूटीआई के लक्षणों को बढ़ा सकता है।

 

 

  • शुगर मीठा होता है जिसे यूरिन इन्फेक्शन को जन्म देने वाले बैक्टीरिया पसंद करते हैं। उपयोग कर घर में बाजार में बनाने वाले यह यूरिन में एसिड लेवल को बढ़ाने और यूरिन के संक्रमण को फास्ट कर देता है।

 

 

  • जब आप यूरिन इन्फेक्शन का सामना कर रहें हो तो अपने पसंदीदा कोल्ड ड्रिंक, कोका पेप्सी, थम्स अप एवं सोडा को आपको नहीं पीना चाहिए, यह यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

 

  • खट्टे स्वाद जीभ पर लगने वाले फल जिनमें अम्लीय मौजूद होते हैं इमली, कागजी नींबू, हरे संतरे, कच्चे मौसमी एवं खट्टा स्वाद का अंगूर नहीं खाना चाहिए यूरिन इन्फेक्शन के दौरान। इससे मूत्राशय में जलन की समस्या बढ़ सकती है।
  The Top 5 Reasons Exercise Programs Fail

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9654030724 और +91 9599004811) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment