रात को 8 बजे तक क्यों खा लेना चाहिए डिनर? एक्सपर्ट से जानिए जवाब

हेल्दी और बीमारियों से दूर रहने के लिए सिर्फ पोषण से भरपूर खाना खाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही समय का ध्यान रखना भी जरूरी है. सही समय का मतलब खाने के सही समय से है. आजकल के बिज़ी शेड्यूल की वजह से लोग सही समय पर न तो लंच कर पा रहे हैं और ना ही डिनर. हालांकि सेहतमंद रहने के लिए सही वक्त पर खाना खाना बहुत जरूरी है, खासकर रात में. अधिकतर लोग रात का खाना यानी डिनर काफी लेट खाते हैं. कई लोग तो ऐसे हैं, जिनका डिनर रात को 12 बजे के बाद होता है. जबकि सदियों से यह कहा जा रहा है कि रात का खाना जल्दी खा लेना चाहिए.

रात को जल्दी खाना खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं. अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं और जिंदगी में कभी मोटापे का शिकार नहीं होना चाहते तो इस बात का ध्यान रखें कि सोने से 3 घंटे पहले खाना खा लें. आयुर्वेद कहता है कि अगर आप 10-11 बजे सोने वाले आदमी हैं तो आपको रात को 6-8 के बीच डिनर कर लेना चाहिए. खाने और सोने के बीच में जब आप 3 घंटे का गैप रखते हैं तो इससे खाने को जल्दी पचाने में मदद मिलती है. जबकि जो लोग खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, उनका वजन तेजी से बढ़ने और कई बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है.

जल्दी खाना खाने के फायदे

1. जल्दी खाना खाने से और तीन घंटे बाद सोने से नींद अच्छी आती है. जबकि देर में डिनर करने से और तुरंत सो जाने से आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं. आप अपने पेट में अजीब सी हलचल महसूस कर सकते हैं, जो खाना न पचने के कारण पैदा होती है.

2. जो लोग अपने ज्यादा वजन को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं, उन लोगों को रात को डिनर जल्दी कर लेना चाहिए. जबकि खाना खाने के तीन घंटे बाद सोना चाहिए. इससे उनका खाना जल्दी डाइजेस्ट हो जाएगा और वजन बढ़ने के बजाय घटने लगेगा.

3. जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें भी डिनर जल्दी कर लेना चाहिए. जल्दी डिनर करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और जरूरी कामों में मन भी लगा रहता है.

4. दिल की सेहत के लिए भी समय पर डिनर करना बहुत जरूरी है. जो लोग देर में डिनर करते हैं, उन लोगों में दिल से जुड़ी दिक्कतें होने की संभावना ज्यादा रहती है.

5. रात का खाना देर से खाने से आपको एसिडिटी, सीने में जलन और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए डिनर समय पर और जल्दी करने की आदत डालें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: लोग किचन तो साफ करते हैं, मगर रसोई में मौजूद इन 7 गंदी चीजों की सफाई पर नहीं देते ध्यान

Source link

This ex-police officer was on the frontline for years. Now off the force, the scars still run deep

Leave a Comment