लिवर को मजबूत करने के लिए क्या करें – GoMedii


लिवर शरीर का सबसे बड़ा और मह्त्वपूर्ण अंग होता हैं जो की पेट के दाहिने तरफ पसलियों के नीचे होता हैं। यह शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करता है जैसे मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा जमा करना और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करना तथा रक्त में से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकालने में भी लिवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि व्यक्ति का लिवर कमजोर होता हैं, तो उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। आज हम जानेंगे की मनुष्य को अपने लिवर को मजबूत करने के लिए क्या करना और क्या खाना चाहिए ?

 

 

 

लिवर को मजबूत करने के लिए किन फलों का सेवन अधिक करें ?

 

 

लिवर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए ताजे फलों का सेवन अधिक फायदेमंद होता हैं। फलों में प्राकृतिक रूप से फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। वैसे तो मनुष्य को सभी फलों का सेवन करना चाहिए परन्तु कुछ फल ऐसे होते हैं जिसका अच्छा प्रभाव लिवर पर अधिक पड़ता हैं जैसे की-

 

 

आम: आम में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, भरपूर मात्रा में होता हैं। आम का सेवन करने से लिवर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे की लिवर स्वस्थ रहता हैं।

 

 

पपीता: पपीता में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो कि लिवर से सम्बंधित कोई बीमारी को ठीक करने में मदद करते हैं। पपीते का सेवन लिवर के लिए अधिक फायदेमंद रहता हैं।

 

 

ब्लूबेरी: ब्लूबेरी फल लिवर के लिए अधिक फायदेमंद होता हैं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। ब्लूबेरी का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता हैं।

 

 

अंगूर: अंगूर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं। लिवर से सम्बंधित बीमारियों से बचने के लिए अंगूर लाभदायक होता हैं।

  Mindfulness in schools does not improve mental health, study finds

 

 

ग्रेपफ्रूट (चकोतरा): ग्रेपफ्रूट जिसे चकोतरा कहते हैं ये फल लिवर के लिए बहुत फयादेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती हैं जो कि लिवर को मजबूत रखने में मदद करता हैं।

 

 

नाशपाती: नाशपाती में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और इसके कारण लिवर में होने वाली बीमारियों से बचाते हैं।

 

 

केला: लिवर के लिए केला खाना बहुत फायदेमंद होता हैं। यह लिवर कि कोई भी समस्या होने से रोकता हैं और लिवर को मजबूत भी रखता हैं।

 

 

अंजीर: अंजीर खाना लिवर के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कुछ खास डाइटरी फाइबर्स होते हैं जो कि लिवर डैमेज को रोकते हैं।

 

 

 

लिवर को मजबूत करने के लिए किन सब्जियों का सेवन अधिक करें ?

 

लिवर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए कुछ सब्जियों का सेवन व्यक्ति को अवश्य करनी चाहिए जैसे कि-

 

 

ब्रोकली: ब्रोकली शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होती हैं। ब्रॉक्ली में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फोलेट और विटामिन सी कि मात्रा अधिक होती हैं तथा यह मनुष्य कि इम्युनिटी को भी स्ट्रांग रखता हैं। शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ लिवर भी हेल्दी रहता है।

 

 

करेला: करेले में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है जो कि लिवर के लिए लाभदायक होता हैं। करेले खाने से लिवर स्वस्थ रहता हैं तथा डायबिटीज वाले मरीजों के लिए भी यह अच्छा रहता हैं।

 

 

टमाटर: पोषक तत्वों से भरपूर टमाटर लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में होने वाली बीमारियों से शरीर को बचाते हैं।

  Dengue: Do not take medicines on your own in case of dengue, if you see this symptom, go to the doctor immediately

 

 

हरी पत्तेदार सब्जियां: लिवर को बीमारियों से बचाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को अवश्य शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां पौष्टिक होने के साथ लिवर में बीमारी होने से भी बचाती हैं। यह शरीर में एंजाइम लेवल को बढ़ाती हैं, जिससे लिवर डिटॉक्स होता है और बीमारियों से भी बचाव होता हैं।

 

 

चुकंदर: चुकंदर शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कार्बोहाइड्रेट। इसके सेवन से शरीर में खून बढ़ता है और कमजोरी भी दूर होती हैं। इसको खाने से लिवर में आने वाली सूजन कम होती है और लिवर हेल्दी रहता है।

 

 

गाजर: गाजर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही, यह लिवर को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में भी फायदेमंद होता है। गाजर का सेवन करने से लिवर संबंधी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

 

 

पालक: पालक में ग्लूटाथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो लिवर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकल जाता है।

 

 

 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए ?

 

 

मनुष्य की जीवनशैली में सुधार करके लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। शरीर और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य को कुछ बातों का अवश्य ख्याल रखना चाहिए जैसे की –

 

  • धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल कम या बंद कर देना चाहिए।

 

  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए वजन का नियंत्रण होना आवश्यक है। कम वजन होने पर लिवर के साथ-साथ पूरा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
  In an Ambitious Initiative, Artists Around the World Will Create New Work Exploring Mental Health at Five Major Museums | Artnet News

 

  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। रोजाना स्विमिंग, साइक्लिंग और योगासन करने से लिवर का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

 

  • डिहाइड्रेशन शरीर को प्रभावित करता है क्योंकि हमारा शरीर 75% पानी से बना है। लीवर को बेहतर ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है और आवश्यक मात्रा से कम पानी पीने से लीवर की समस्या हो सकती है।

 

  • तले हुए खाद्य पदार्थ, जैसे टिक्की, बर्गर, फ्राइज, पकौड़े आदि में सैचुरेटेड फैट्स बहुत ज्यादा होते हैं। बहुत अधिक सैचुरेटेड फैट खाने से आपके लीवर को अपना काम करने में मुश्किल हो सकती है।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment