स्पर्म काउंट को तेजी से बढ़ाने के लिए ये हैं घरेलू उपाय


क्या पुरुषों में स्पर्म काउंट का कम होना बांझपन का सबसे बड़ा कारण हैं ? आजकल के समय में कई मनुष्य किसी न किसी कारणवश माँ-बाप बनने में असमर्थ होते हैं जिसके कारण वह अधिक परेशान रहने लगते हैं। कई बार देखा जाता हैं कि पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी होने से महिलाएं गर्भधारण (pregnancy) नहीं कर पाती हैं। स्पर्म काउंट में कमी होना पुरुषों के लिए एक अधिक चिंताजनक समस्या हैं जिसे कि बिलकुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और चिकित्सक से अवश्य सलाह लेनी चाहिए।

 

 

 

 

 

पुरुषों में स्पर्म काउंट के कम होने का मतलब है कि उनके वीर्याणु (स्पर्म) की संख्या उनके वीर्य (semen) में काफी कम हो गई है। स्पर्म काउंट की कमी होने से अनेक परेशानियां हो सकती हैं जैसे की- बांझपन, प्रजनन संबंधी समस्याएं, या संतान प्राप्ति में समस्याएं। स्पर्म काउंट में कमी होने पर स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए तथा अपनी जीवनशैली में भी बदलाव करना चाहिए।

 

 

 

पुरुषों में स्पर्म काउंट क्यों कम होता है? (Why is sperm count low in men in Hindi)

 

 

पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी होने के निम्नलिखित कारण होते हैं जैसे की-

 

 

  • अस्वस्थ खान-पान, तंबाकू या धूम्रपान, अधिक शराब की खपत, अवसाद, अत्यधिक तनाव, और अनियमित नींद आदि इस तरह की जीवनशैली आपके स्पर्म काउंट को कम कर सकती है।

 

  • उच्च तापमान, अधिक धुल-मिट्टी, अधिक प्रदूषण, और विषाक्त पदार्थो के संपर्क में आने से भी स्पर्म काउंट पर असर पड़ सकता है।

 

  • वृद्धावस्था में, शुक्राणु की उत्पन्नता में कमी हो सकती है जिससे स्पर्म काउंट कम हो सकता है।

 

  • किसी गंभीर बीमारी होने पर या लंबे समय तक की दवाइयों का सेवन करने से भी स्पर्म काउंट को प्रभावित होते हैं।

 

  • यदि कोई पुरुष तनाव में या फिर कोई अन्य मानसिक स्थिति से ग्रस्त होता हैं तो उसमें भी कम स्पर्म काउंट होने की संभावना अधिक होती है।

 

  • केमिकल (chemical) से भरी चीजों का उपयोग करने के कारण भी स्पर्म काउंट कम हो रहे हैं जो कि एक काफी बड़ा कारण माना गया है।
  This vegetable will reduce obesity, will also get rid of constipation and gas problem

 

 

स्पर्म काउंट कम होने का लक्षण क्या है? (low sperm count symptoms in Hindi)

 

 

स्पर्म काउंट कम होने के लक्षण सभी मनुष्य में अलग-अलग होते हैं। स्पर्म काउंट कम होने के कुछ संभावित लक्षण शामिल हो सकते हैं:

 

 

  • यौन समस्याएं होना
  • शरीर में अधिक कमजोरी होना
  • शुक्राणु की गति में कमी
  • वीर्य का पतलापन
  • बांझपन
  • लिंग में तनाव बनाए रखने में दिक्कत आना
  • बालों का असामान्य गिरना
  • कामेच्छा में कमी

 

 

स्पर्म काउंट को तेजी से बढ़ाने के लिए जीवनशैली में किस प्रकार बदलाव करने चाहिए ? (low sperm count Ke Liye Kya Karna Chahiye in Hindi)

 

 

स्पर्म काउंट को तेजी से बढ़ाने के लिए निम्नलिखित जीवनशैली में बदलाव किए जा सकता है:

 

  • नियमित व्यायाम: नियमित रूप से व्यायाम करना और शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रहना भी स्पर्म काउंट को बढ़ा सकता है।

 

  • तनाव: तनाव और चिंता को कम करने के लिए योग, ध्यान, और प्राणायाम का अभ्यास करें।

 

  • पर्याप्त नींद: प्रतिदिन पर्याप्त नींद लेना भी बहुत महत्वपूर्ण है जिससे की आपको कोई मस्तिष्क से सम्बंधित बीमारी न हो।

 

  • धूम्रपान तथा शराब: स्पर्म काउंट के कम होने का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान तथा शराब है सेवन करना होता हैं तथा इनका सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

 

  • प्रदूषण: प्रदूषण, धूल, और अन्य विषैले पदार्थों से बचने का प्रयास करें |

 

 

 

स्पर्म काउंट को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ? (low sperm count hone par Kya Khana chahiye in Hindi)

 

 

स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए आहार में कुछ खास खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं जो पौष्टिक हों और शुक्राणु उत्पन्नता को बढ़ा सकते हैं। यहाँ कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं:

 

 

  • अंडा(Egg): अंडे का सेवन पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकता है, क्योंकि अंडे में प्रोटीन, विटामिन D, विटामिन B12, और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो स्पर्म के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
  US woman 'allergic to gravity' spends 23 hours in bed every day

 

  • पालक(spinach): पालक में विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर से संबंधित कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। इसमें फोलेट, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, बीटा-कैरोटीन, आदि शामिल होते हैं, जो स्वस्थ शुक्राणु उत्पादन के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

 

  • रेड मीट(Red meat): इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन, आयरन , जिंक, और विटामिन B12 होता है। ये सभी तत्व स्पर्म के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तथा बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

 

  • अश्वगंधा(Ashwagandha): अश्वगंधा को वीर्य की संख्या और गुणवत्ता में सुधार के लिए लाभदायक माना जाता है। अश्वगंधा एक प्राकृतिक औषधि है जो मस्तिष्क की स्थिति को सुधारने और शरीर को ताकत देने में मदद कर सकती है।

 

  • शिलाजीत(Shilajit): शिलाजीत को आयुर्वेद में पुरुषों के स्वास्थ्य को बढ़ाने और संतुलित रखने के लिए एक महत्वपूर्ण दवाई मानी जाती है। इसे पुरुषों में वीर्य की गुणवत्ता, शक्ति, और प्रदर्शन में सुधार के लिए उपयोगी माना जाता है। विशेष रूप से स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

 

  • केला(banana): केला एक स्वस्थ और पौष्टिक फल है जो विभिन्न पोषण तत्वों से भरपूर होता है। केले में पोटैशियम, विटामिन C, विटामिन B6, और फाइबर होता हैं तथा स्पर्म काउंट बढ़ाने में यह मदद कर सकता हैं।

 

  • अखरोट(Walnuts): अखरोट  एक प्रकार का सुपरफूड है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। अखरोट में अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

 

  • कद्दू के बीज(pumpkin seed): कद्दू के बीज में पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। विशेष रूप से, जिंक स्पर्म के स्वास्थ्य को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

 

  • डार्क चॉकलेट(dark chocolate): मानव स्वास्थ्य के लिए कुछ लाभकारी हो सकता है, और इसका सेवन स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। डार्क चॉकलेट में कैफीन के अलावा, विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
  Diet Foods That Can Make You Lose Weight - 5 Fat Melting Foods

 

  • सोया उत्पाद(soya product): सोया उत्पाद जैसे कि सोया दूध, सोया दाल, और टोफू में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, और विटामिन D होता है, जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है तथा इसका सेवन स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

 

 

 

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न:

 

 

1 महीने में कितना स्पर्म बनता है ?

 

एक अनुमान के अनुसार लगभग 1,500 प्रति सेकंड स्पर्म प्रोडक्शन के एक पूरे साइकिल में शुरुआत से अंत तक लगभग 8 अरब स्पर्म को पुरुष फिर से प्रोड्यूस कर सकते हैं।

 

 

2.शुक्राणु कम हो तो क्या करना चाहिए?

 

शुक्राणु की कमी होने पर आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए तथा स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए।

 

 

3.स्पर्म को बनने में कितना दिन लगता है?

 

एक शुक्राणु के निर्माण में 2.5 महीने तक का समय लगता है तथा यह मनुष्य की शारीरिक क्षमता पर भी निर्भर करता है।

 

 

4.क्या दूध शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है?

 

दूध और शहद का एक साथ सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

 

 

यदि आपको इससे जुड़ी कोई समस्या है और अगर आप इसका इलाज पाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमसे संपर्क करने के लिए हमारे इस व्हाट्सएप नम्बर (+919599004311) या हमें [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment