बच्चों को हमेशा स्वस्थ रखने का अचूक उपाय – Best Hindi Health Tips (हेल्थ टिप्स), Healthcare Blog – News | GoMedii


आजकल के समय में खान-पान और अनियमित जीवनशैली को लेकर बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ रहा हैं। अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनके खान-पान और उनकी दिनचर्या का भी अधिक ख्याल रखना चाहिए। बच्चों को कुछ अच्छी आदतों का पालन करने की सलाह दे ताकि वह एक्टिव रह सके। आज हम इस लेख में बात करेंगे की बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

 

 

 

 

संतुलित आहार

 

 

अधिकतर देखा जाता हैं कि बच्चों में विटामिन, कैल्शियम तथा अन्य पोषक तत्वों कि कमी रहती हैं जिससे कि वह अपने आप को कमजोर महसूस करने लगते हैं। बच्चों की डाइट का अधिक ख्याल रखना चाहिए, उन्हें विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन और मिनरल्स को भोजन में शामिल करने से उनका शरीर स्वस्थ रहेगा,तथा इससे उनके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और बच्चे की इम्युनिटी को भी बढ़ाती है। बच्चों को जंक फ़ूड से दूर रखना चाहिए तथा उनकी डाइट में प्रोटीन, हर्ब्स, दूध, ताजे फल और सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।

 

 

बच्चों का फैट न बढ़ने दे

 

जैसा की सब जानते हैं फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। बच्चों को गलत खान-पान से जैसे चीनी, सोडियम, कैलोरी और खराब फैट से भरे हुए खाद्य पदार्थो का सेवन न करने दे।

 

 

शारीरिक गतिविधियां

 

अपने बच्चों को हमेशा व्यस्त और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करें। आपको अपने बच्चों के लिए टीवी और कंप्यूटर का कम से कम समय निर्धारित करना चाहिए। स्क्रीन से दूर रहने से उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और वह अपना समय रचनात्मक कार्यों में लगा पाएंगे।

  Type 2 Diabetes: 6 Ways to Reverse Diabetes and Manage Glucose Levels Naturally

 

 

पर्याप्त नींद लेना

 

सभी चीजों के साथ बच्चों की पर्याप्त नींद भी जरुरी हैं। आप अपने बच्चों को समय पर सोने और समय पर जागने की आदत डाले ताकि वह अपने आपको थका हुआ मह्सूस न करे और स्वस्थ रह सके।

 

 

साफ़-सफाई का अधिक ध्यान रखें

 

साफ-सफाई हमारे जीवन का एक मह्त्वपूर्ण हिस्सा होता हैं। स्वच्छ वातावरण में रहने से बच्चों का शरीर स्वस्थ रहता है। अत: स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक अवश्य करे तथा बच्चो में खुद को स्वच्छ रखने से सम्बंधित अच्छी आदते सिखाएं, जैसे रोज नहाना, स्वच्छ कपड़े पहनना, दांतो की सफाई, नाखूनों को कटना इत्यादि।

 

 

खेलना-कूदना

 

ज्यादातर माता-पिता को उनके बच्चों का खेलना-कूदना अच्छा नहीं लगता है, उन्हें लगता इससे बच्चे शरारती होते हैं. जबकि ऐसा नहीं है, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उनका खेलना-कूदना काफी जरूरी होता है। खेलने से बच्चों की लंबाई, ब्लड सर्कुलेशन और शारीरिक बल बढ़ता है।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।

  23 Low-Carb Dinners That Can Help Support Brain Health

 

 



Source link

Leave a Comment