महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग रोकने के घरेलू उपाय


क्या आप भी पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग को लेकर परेशान हैं तो जानिए इसे रोकने के घरेलू उपाय ? पीरियड्स का होना महिलाओं में आम समस्या हैं परन्तु इसका हैवी होना और अधिक समय तक होना कही न कही महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन सकता हैं। पीरियड्स के समय हैवी ब्लीडिंग विभिन्न कारणों से हो सकती हैं जिसे की घरेलू नुस्खों से ठीक किया जा सकता हैं परन्तु यदि यह समस्या किसी बीमारी के उतपन्न होती हैं जैसे की- फाइब्रायड, रसौली, ट्यूमर आदि तो आपको डॉक्टर से अवश्य संपर्क करना चाहिए। आज हम इस लेख में यह जानेंगे की पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग रोकने के लिए आपको क्या घरेलू उपाय अपनाने चाहिए ?

 

 

 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य पर किस प्रकार ध्यान देना चाहिए ?

 

 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपना ध्यान विशेषरूप से रखना चाहिए जिसमें की कुछ बातें अत्यधिक मह्त्वपूर्ण हैं जैसे की-

 

 

  • साफ सफाई का ख्याल रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को इन्फेक्शन से बचने के लिए अपनी साफ़-सफाई अवश्य रखनी चाहिए।

 

  • पौष्टिक आहार का सेवन करना महत्वपूर्ण है। पीरियड्स के समय फल, सब्जियाँ, अनाज, और पर्याप्त पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद रहता हैं।

 

  • पीरियड्स के समय शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने के लिए अधिक आराम करना जरुरी होता हैं।

 

  • नियमित रूप से व्यायाम करना स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है और पीरियड्स के समय व्यायाम करना शरीर के लिए लाभदायक हो सकता है।

 

  • कई महिलाओं के लिए पीरियड्स का दर्द असहनीय हो जाता हैं इसलिए उन्हें गरम पानी की बॉटल, हॉट पैड्स, या गरम चाय का सेवन करके खुद को आरामदायक महसूस कर सकती हैं।

 

  • पीरियड्स के समय आपको पूर्णरूप से नींद लेनी चाहिए अन्यथा आप तनाव और अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं।
  This Halle Berry-Approved Workout Requires Nothing More Than a Towel

 

  • यदि कोई गंभीर समस्या होती है जैसे कि अधिक दर्द, अनियमितियाँ, या अन्य स्वास्थ्य संकेत, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

 

 

 

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होने का कारण क्या हो सकते हैं ?

 

 

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग कई कारणों से हो सकती है, निम्नलिखित कुछ सामान्य कारण हैं:

 

 

  • हॉर्मोन असंतुलन: जब महिलाओं के होर्मोनेस में उतार-चढ़ाव आते हैं तो इसके कारण भी पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होने लगती हैं।

 

  • फिब्रोइड्स: गर्भाशय में होने वाले एक प्रकार के गांठों, जिन्हें फिब्रोइड्स कहा जाता है, यह हैवी ब्लीडिंग का कारण बन सकते हैं।

 

  • थायरॉइड: जिन महिलाओं को थायरॉइड की समस्या होती हैं उन्हें भी मासिक धरम (periods) के दौरान हैवी ब्लीडिंग का खतरा रहता हैं।

 

  • तनाव: यदि महिलाएं तनाव, स्ट्रेस या फिर किसी अन्य मानसिक बीमारी से ग्रसित होती है तो हैवी ब्लीडिंग की समस्या उतपन्न हो सकती हैं।

 

  • एंडोमेट्रियाइटिस: गर्भाशय की अंदरुनी दीवारों का संक्रमण, जिसे एंडोमेट्रियाइटिस कहा जाता है, यह भी हैवी ब्लीडिंग का कारण बन सकता है।

 

  • पॉलिप्स: गर्भाशय के पॉलिप्स, जो एक छोटी सी गांठ होती है, भी हैवी ब्लीडिंग का कारण बन सकती हैं।

 

  • गर्भाशय कैंसर: यदि कोई महिला गर्भाशय कैंसर से ग्रसित होती हैं तो उन्हें भी पीरियड्स के समय हैवी ब्लीडिंग होती हैं।

 

 

 

महिलाओं को पीरियड्स के समय क्या खाना चाहिए ?

 

 

महिलाओं को पीरियड्स के समय पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए जिससे की इम्युनिटी भी बनी रहे और शरीर भी पूर्णरूप से स्वस्थ रहे। पीरियड्स में महिलाओं को कुछ खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए जैसे की-

 

 

  • फल और सब्जियां: पीरियड्स के समय महिलाओं को फल और सब्जियां अधिक कहानी चाहिए जिससे की शरीर स्वस्थ रहे तथा इम्युनिटी भी बनी रहे।

 

  • दही: यह एक स्वादिष्ट और प्रोबायोटिक्स स्रोत होता है, जिसमें गुणकारी बैक्टीरिया शामिल होते हैं जो पाचन को सुधारने में मदद कर सकते हैं तथा शरीर के लिए अधिक फायदेमंद भी रहता हैं।
  Ex-Switzerland star fears Chelsea spell will have affected Zakaria's mental health

 

  • डार्क चॉक्लेट: पीरियड्स के समय महिलाओं को डार्क चॉक्लेट का सेवन करना चाहिए। डार्क चॉक्लेट में मैग्नीशियम होता हैं जो सकरीर के लिए फायदेमंद होता हैं।

 

  • पानी: पर्याप्त मात्रा में पानी पिए ताकि आप हाइड्रेट रह सकें।

 

  • अनाज़: पूरे अनाज़ में फाइबर होता है जो पाचन को सुधारने में मदद करती है और कब्ज से बचाव करती है।

 

  • नारियल पानी: पीरियड्स के दौरान नारियल पानी पिने से आपको ताजगी मिलती है और राहत मिल सकती है जिससे की आपका शरीर भी स्वस्थ रह सकता हैं।

 

  • प्रोटीन आहार: प्रोटीन आपको ऊर्जा प्रदान करता है और मासिक धर्म (periods) के समय में इसकी जरूरत बढ़ सकती है। दाल, मीट, इंडियन चीजें, और तिल जैसे पदार्थ शामिल करें।

 

 

 

 

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग रोकने के घरेलू उपाय।

 

 

हैवी ब्लीडिंग को नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की कोशिश की जा सकती है, परन्तु अधिक गंभीर ब्लीडिंग तथा परेशानी होने पर चिकित्सक से अवश्य सलाह लेनी चाहिए। हैवी ब्लेडिंग को रोकने के लिए घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार हैं जैसे की –

 

 

  • दालचीनी: दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो की शरीर के लिए फायदेमंद रहते हैं तथा इसका सेवन करने से आप हैवी ब्लीडिंग से भी छुटकारा पा सकते हैं।

 

  • अदरक: अदरक एक प्रकार की जड़ी-बूटी होती हैं जिसे की आप चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं। अदरक की चाय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं तथा इसका सेवन करने से आपको पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी।

 

  • हल्दी: हल्दी में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी हैवी ब्लीडिंग को कम करने में मदद कर सकता है। आप हल्दी को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।
  Chained child admitted to mental hospital in Agra after video goes viral

 

  • धनिया के बीज: धनिया के बीज पानी में भिगोकर उस पानी को पीना हैवी ब्लीडिंग को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

 

  • पुदीना: पुदीना की चाय पिने भी आपको पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

 

  • अशोक वृक्ष: अशोक वृक्ष की छाल को पानी में उबालकर उसे पीना हैवी ब्लीडिंग को कम करने में मदद कर सकता है।

 

  • सौंठ: सौंठ का सेवन करना भी ब्लीडिंग को कम कर सकता है तथा आपको पीरियड्स में होने वाले दर्द में भी राहत पहुँचता हैं।

 

  • सौंफ: सौंफ को पीसकर उसका पानी बनाकर पिने से भी आपकी हैवी ब्लीडिंग की समस्या कई हद तक कम हो सकती हैं।

 

  • सरसो के दाने: पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होने पर आपको सरसो के दानो को पीसकर उसका पानी बनाकर उसका सेवन करे जिससे की राहत महसूस हो।

 

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

 

 

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment