क्या ओवेरियन सिस्ट में प्रेगनेंसी संभव होती हैं? | Ovarian Cyst Pregnancy in Hindi


ओवेरियन सिस्ट की समस्या महिलाओं में होना आम बात होती हैं तथा इस बीमारी का इलाज भी सम्पूर्णरूप से संभव होता हैं। माना जाता हैं की ओवेरियन सिस्ट की समस्या होने से महिलाओं को प्रेगनेंसी में दिक्कत आती हैं। यह सिस्ट आमतौर पर बिना लक्षण के भी हो जाता हैं और कभी-कभी ठीक भी हो जाता हैं तथा यह सिस्ट बड़ी होने पर कुछ लक्षण दिखा सकती हैं यदि किसी महिलाओं के यह समस्या होती हैं और सिस्ट अगर बढ़ जाती हैं तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

 

ओवेरियन सिस्ट के कितने प्रकार होते हैं ?

 

ओवेरियन सिस्ट के चार प्रकार होते हैं –

 

  • फोलीकुलर सिस्ट

 

  • कॉर्पस लुटियम सिस्ट

 

  • डरमोइड सिस्ट

 

  • एंडोमेट्रियोड सिस्ट

 

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण क्या होते हैं ?

 

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं –

 

  • पेट में दर्द
  • श्रोणि में दर्द होना
  • संभोग के दौरान अधिक दर्द होना
  • अनियमित पीरियड्स
  • पेट का फूलना या सूजन आना
  • कमर का आकार बढ़ना
  • कम भूख लगना
  • बार-बार पेशाब आना
  • मलाशय या मूत्राशय पर दबाव

 

ओवेरियन सिस्ट के निदान किस प्रकार होते हैं ?

 

अगर महिला को ओवेरियन सिस्ट का कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहे है, तो ओवेरियन सिस्ट का पता लगना मुश्किल हो सकता हैं। ओवेरियन सिस्ट के निदान में आमतौर पर निम्न टेस्ट कराए जा सकते हैं –

 

शारीरिक परीक्षण: इसमें महिला से उसको महसूस हो रहे लक्षणों के बारे में पूछा जाता है और अन्य शारीरिक जांच की जाती हैं।

 

अल्ट्रासाउंड: अंडाशय में बनी सिस्ट के आकार, आकृति, स्थिति और गंभीरता का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड किया जा सकता है।

  What is Bilateral Knee Replacement, know how much will it cost? - GoMedii

 

सीटी स्कैन: हालांकि, प्रजनन उम्र में महिलाओं का सीटी स्कैन नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि सीटी स्कैन के दौरान निकलने वाली शक्तिशाली एक्स रे विकिरणें उसकी प्रजनन क्षमता को जीवनभर के लिए प्रभावित कर सकती है।

 

ब्लड टेस्ट: कैंसर आदि का पता लगाने के लिए सीए-125 नामक ब्लड टेस्ट किया जा सकता है। इस टेस्ट की मदद ये यह पता लगता है कि ओवेरियन सिस्ट कहीं किसी प्रकार के कैंसर से तो नहीं जुड़ी है।

 

क्या ओवेरियन सिस्ट में प्रेगनेंसी संभव होती हैं ? (Ovarian Cyst Pregnancy in Hindi )

 

ओवेरियन सिस्ट एक ऐसी समस्या हैं जिसका इलाज संभव हो सकता हैं। इस बीमारी का इलाज होने पर यह कुछ समय बाद खत्म हो जाती हैं और पीरियड्स नियमित रूप से आने लगते हैं तो प्रेगनेंसी में कोई परेशानी आने की संभावना नहीं होती हैं। यदि यह समस्या अधिक समय तक रहती हैं और ठीक नहीं हो पाती हैं तो ऐसे में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं इसलिए किसी भी महिला को ओवेरियन सिस्ट की समस्या हो तो नज़रअंदाज़ न करे और डॉक्टर से अवश्य मिलें।

 

ओवेरियन सिस्ट का इलाज किस प्रकार होता हैं ?

 

ओवेरियन सिस्ट का इलाज आमतौर पर तीन अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता है, महिला की उम्र क्या है, सिस्ट का आकार क्या है और अल्ट्रासाउंड में सिस्ट कैसी दिख रही है। ओवेरियन सिस्ट के निम्न इलाज शामिल हैं –

 

मेडिकल आब्ज़र्वेशन: अगर महिला की उम्र 40 साल के आसपास है और उसके मासिक धर्म सही चल रहे हैं, तो उन्हें आमतौर पर फॉलिक्युलर सिस्ट होती है। आमतौर पर इस सिस्ट से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। निदान के दौरान मिली समस्याओं के अनुसार 40 के आसपास की उम्र में हुई ओवेरियन सिस्ट में नियमित रूप से डॉक्टर से जांच जरूर होती है और मैलिग्नैंट ओवेरियन सिस्ट में तुरंत इलाज शुरू करने की आवश्यकता पड़ती है।

  NHS trust to stop filming mental health patients in their bedrooms

 

सर्जरी: अगर ओवेरियन सिस्ट के दौरान ट्यूमर विकसित हो गया है, तो बिनाइन या मैलिग्नैंट दोनों ही स्थितियों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर बिनाइन ट्यूमर फट कर रक्तस्राव हो रहा है, तो यह एक इमरजेंसी स्थिति हो सकती है। अगर निदान के दौरान कैंसर या कैंसर युक्त ट्यूमर मिला है, तो उसे फैलने से रोकने के लिए तुरंत सर्जरी करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

 

दवाएं: ओवेरियन सिस्ट का इलाज करने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, हालांकि, फंक्शनल सिस्ट का इलाज करने में ये प्रभावी रूप से काम नहीं कर पाती हैं।

 

पूछे गए प्रश्न :

 

क्या ओवेरियन सिस्ट के बाद प्रेगनेंसी संभव हैं ?

 

हाँ, ओवेरियन सिस्ट के ठीक होने के बाद महिला बिना किसी समस्या के प्रेग्नेंट हो सकती हैं। यदि ओवेरियन सिस्ट की समस्या अधिक गंभीर हो जाए तो प्रेगनेंसी में दिक्कत आ सकती हैं।

 

ओवेरियन सिस्ट कितने दिनों में ठीक हो जाता हैं ?

 

ओवेरियन सिस्ट कुछ समय बाद अपने आप भी खत्म हो जाता हैं परन्तु इसका इलाज सम्पूर्णरूप से हो तो यह 8 से 10 सप्ताह में ठीक हो जाती हैं तथा मरीज की स्थिति भी सामान्य रहती हैं।

 

ओवेरियन सिस्ट में क्या खाना चाहिए ?

 

ओवेरियन सिस्ट की समस्या जब महिलाओं को होती हैं तो उन्हें सेहतमंद रहने की अधिक आवश्यकता होती हैं तथा पौष्टिक आहार लेना चाहिए।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9654030724 और +91 9599004811) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।

  Murder of Palm Beach Gardens teen shining light on mental health in Florida

 

 



Source link

Leave a Comment