बदलते मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें


बदलते मौसम में सभी व्यक्तियों को बीमार होने का अधिक खतरा रहता हैं इसलिए सभी को अपना ख्याल अच्छे से रखना चाहिए। बारिश का होना या फिर अधिक गर्मी का हो जाना इस बदलते मौसम में सभी को अपनी स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए। इस बदलते मौसम में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा रहता हैं जैसे की – डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हैजा, फीवर। आज हम बात करेंगे की बदलते मौसम में मनुष्यों को अपना ख्याल किस तरह रखना चाहिए।

 

 

 

बदलते मौसम में क्या-क्या बीमारियां होती हैं ?

 

 

मौसम बदलने के समय में जो बीमारियां होती हैं उनसे उभरने के लिए मनुष्य को अधिक समय भी लग जाता हैं यह सभी समस्याएं लम्बे समय तक रहती हैं और गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। मानसून में अधिकतर यह बीमारियां नज़र आती हैं जैसे की –

 

 

  • मच्छरों से फैलने वाली बीमारी (मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया)

 

  • टाइफाइड फीवर

 

 

 

 

  • हेपेटाइटिस ए

 

 

 

 

 

बदलते मौसम में किन बातों का ध्यान अधिक रखना चाहिए ?

 

 

मौसम के बदलने के साथ-साथ वातावरण में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस फैलने लगते हैं जिससे की अन्य बीमारियां उत्पन्न होती है इसलिए आस-पास सफाई का भी अधिक ध्यान देना चाहिए जैसे की-

 

 

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिए: बदलते मौसम में सभी को पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। माना जाता हैं की पानी शरीर को टॉक्सिकेट करता है, तथा पानी के साथ अन्य लिक्विड पदार्थो का सेवन भी करना चाहिए जैसे की जूस, सूप, दूध, दाल का पानी आदि का सेवन करने से भी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती हैं।
  Commentary: Which diet will help save our planet - climatarian, flexitarian, vegetarian or vegan?

 

  • इम्युनिटी को स्ट्रांग रखे: बीमारियों से बचने के लिए इम्युनिटी का स्ट्रांग रहना अधिक जरुरी होता हैं। शरीर में इम्युनिटी को स्ट्रांग रखने के लिए विटामिन-सी बहुत फायदेमंद होता हैं इसलिए विटामिन-सी, आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट से सम्बंधित पदार्थो का सेवन करना अधिक लाभदायक रहता हैं।

 

  • वातावरण साफ़ रखे: मौसम के बदलने पर अन्य बैक्टीरिया आने लगते हैं जिसके कारण वायरल इन्फेक्शन और अन्य प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं इसलिए ध्यान रखे आस-पास के वातावरण में गंदगी न जमा होने दे। समय-समय पर स्वछता का ध्यान अवश्य रखे।

 

  • सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें: आस-पास के वातावरण के साथ-साथ अपनी स्वछता का भी अधिक ख्याल रखे। सामान्य तौर पर हमारे हाथ ज़्यादातर गंदे ही रहते हैं क्योंकि ज्यादातर लोग खांसते या छींकते समय अपने हाथों को ही मुंह के सामने रखते हैं इसलिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

 

  • सब्जियाँ और फल धोकर खाएं: बदलते मौसम में सब्जियों को बैक्टीरिया होने का खतरा बढ़ जाता हैं इसलिए अगर सब्जियों और फलो का सेवन करते है तो उन्हें धोकर खाएं।

 

 

 

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए ?

 

 

बदलते मौसम के दौरान कुछ खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बीमारियों से बचा जा सकता हैं। इसलिए कुछ पौष्टिक चीजों का सेवन अपनी रोजाना डाइट में शामिल करे जैसे की-

 

  • दूध: यदि आपके शरीर की इम्युनिटी मजबूत न हो तो आप जल्‍दी संक्रमण का श‍िकार हो सकते हैं। शरीर की इम्युनिटी को स्ट्रांग रखने के लिए हल्दी वाला दूध का सेवन करे। हल्‍दी में एंटीबैक्‍टीर‍ियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं तथा यह इम्युनिटी मजबूत रखने में मदद करता हैं।
  A nutritionist shares her top 5 fast food orders: 'Chick-Fil-A and Taco Bell do have healthy menu items'

 

  • फल: शरीर की इम्‍यून‍िटी मजबूत बनाने के ल‍िए, व‍िटाम‍िन सी का सेवन करें। ताजे फल और सब्‍ज‍ियों में व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है। अपनी डाइट में, संतरा, अंगूर, कीवी, आम, पपीता, अनानास, स्‍ट्राबेरी, ब्‍लूबेरी, तरबूज, टमाटर, ब्रोकली, खीरा आद‍ि को शाम‍िल कर सकते हैं।

 

  • घर का खाना खाएं: बदलते मौसम में बाहर की चीज़े (जंक फ़ूड) बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योकि यह सब चीज़े शरीर के लिए नुकसानदायक होता हैं तथा यह स्वास्थ्य के लिए अच्छी भी नहीं रहती हैं इसलिए घर का बना गरम और पौष्टिक भोजन का सेवन करे।

 

  • दही: दही का सेवन तो हमेशा ही लाभदायक होता होता हैं परन्तु बदलते मौसम के समय में इम्युनिटी को अच्छा रखने के लिए दही का सेवन अवश्य करे। दही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं तथा यह इम्युनिटी को भी स्ट्रांग रखता हैं।

 

  • तुलसी और अदरक: आपको इस मौसम में तुलसी वाली चाय पीनी चाहिए, आप चाहें तो 4-5 पत्ते तुलसी के चबा लें, वहीं अदरक को अपने खाने में जरूर शामिल करें।अदरक खाने से शरीर सर्दी जुकाम से बचता है।

 

  • ड्राई फ्रूट्स: ये बात हम सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। आपको रोजाना बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए, इससे बदलते मौसम में बीमार पड़ने का खतरा कम रहता है।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।

  Empowered Karnataka mental health body to crack down on illegal institutions

 

 



Source link

Leave a Comment