व्यायाम का महत्व क्या है? जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ! – GoMedii


एक स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक गतिविधि या व्यायाम बहुत जरुरी है और इसका लाभ वहीं लोग जान सकते है जो खुद पूरी तरह से स्वस्थ रहते है। व्यायाम करने से किसी भी इंसान में टाइप 2 मधुमेह, कैंसर और हृदय रोग जैसी कई बीमारियों का जोखिम कम होता हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से जल्दी ही आपको कई लाभ हो सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की जब आप नियमित रूप से ऐसा करते है तो आपके जीवन भर किसी भी तरह की बीमारियां नहीं होती हैं ।

 

 

 

 

व्यायाम एक प्रकार की क्रिया है जो मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए की जाती है। यह मानव शरीर के लिए जरुरी है कि वो खुद को स्वस्थ रखे। वैसे  भी आज के युग में बहुत सी बीमारियां ऐसी है जिनके बारे में हमने इससे पहले कभी नहीं सुना था की ऐसी बीमारी भी मानव शरीर में हो सकती है। व्यायाम वो क्रिया है जिसे करके इंसान अपने शरीर को होने वाली कई बीमारियों से बचा सकता है। व्यायाम करने से वह इंसान शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहता है। कई व्यायाम ऐसे है जिन्हें करके आप बिना दवाई लिए भी ठीक हो सकते है।

 

 

व्यायाम के महत्व

 

 

दिमाग रहता है स्वस्थ 

 

 

रोजाना 30-45 मिनट तक व्यायाम करने से इंसान के मस्तिष्क का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यह आपके मूड को सही करने में भी मदद करता है। व्यायाम शरीर में नई तंत्रिका और कोशिकाएँ बनाता है, जो अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों को दूर रखती हैं।

  Those who sleep late at night are at risk of many diseases! Know why it is necessary to sleep between 8-10 o'clock?

 

दिल रहता है स्वस्थ 

 

व्यायाम एलडीएल (ख़राब कोलेस्ट्रॉल) को कम करता है और एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है और रक्तचाप को कम करता है। जिससे यह आपके दिल पर तनाव को कम करता है। यह आपके हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। एक स्वस्थ आहार के साथ व्यायाम कोरोनरी हृदय रोग के विकास के जोखिम को कम करता है।

 

डायबिटीज से बचाता है 

 

नियमित व्यायाम रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो इंसान के शरीर में टाइप 2 मधुमेह की शुरुआत नहीं होने देता। इसके साथ ही व्यायाम मोटापे को रोकने में भी मदद करता है, जो टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम करता है।

 

प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाता है

 

व्यायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सही रहता है, ये आपके शरीर की क्षमता को बेहतर बनाता है और शरीर में ख़राब बैक्टीरिया और वाय से लड़ने वाली कोशिकाओं को बढ़ाता है जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते है।

 

तनाव रहता है कम 

 

जिन लोगों को तनाव रहता है उन्हें जरूर व्यायाम करना चाहिए। तनाव लेने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा तनाव लेते है उन्हें व्यायाम का सहारा लेना चाहिए।

 

वजन नहीं बढ़ता 

 

जो लोग मोटापे से परेशान है उन्हें जरूर व्यायाम करना चाहिए। वैसे भी शरीर में अधिक वजन होना कई बीमारियों की वजह बन सकता है। जो लोग व्यायाम करते है उनका वजन नहीं बढ़ता है और वह पूरी तरह फिट रहते है।

  Cancer-Causing Non-Stick Pans: What You Need to Know

 

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है

 

व्यायाम करने से मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही तरीके से प्राप्त होता है। साथी ही ये इंसान के शरीर की हड्डियों को भी मजबूत रखता है। जो लोग अक्सर थका हुआ महसूस करते है उन्हें व्यायाम जरूर करना चाहिए, इससे आप में हमेशा ऊर्जा बनी रहती है।

 

रक्त प्रवाह रहता है बेहतर 

 

इंसान के शरीर में बमारियां तभी होती है जब उनके रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं होता है, तो जरुरी है की आप अपने  शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर रखने के लिए व्यायाम का सहारा लें इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।

 

अच्छी नींद 

 

जिन लोगों को नींद से जुड़ी समस्या रहती है, उन्हें अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना चाहिए इससे उनकी नींद ना आने की समस्या दूर हो जाएगी। ऐसा बहुत बार होता है जब कोई इंसान ढंग से सोता नहीं है तो उसे नींद से जुड़े विकार होने लगते है।

 

व्यायाम ना करने के नुकसान

 

जो लोग व्यायाम नहीं करते है उनका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं रहता है और उन लोगों में बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है। व्यायाम ना करने से इंसान का शरीर शारीरिक रूप से कमजोर होने लगता है, कई बार ऐसा होता है की इसकी वजह से उन लोगों का मानसिक स्वास्थ्य भी ख़राब होने लगता है। व्यायाम ना करने से कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या होने लगती है। यदि आप अपने पूरे शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको व्यायाम जरूर करना चाहिए। वरना एक बार जब इंसान के शरीर में बीमारियां होना शुरू होती है तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ती है।

  School going children are becoming victims of heat stroke, know how to save children from heat and heat

 

यदि आपको इससे जुड़ी कोई समस्या है और अगर आप इसका इलाज पाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमसे संपर्क करने के लिए हमारे इस व्हाट्सएप नम्बर (+91 9599004311) या हमें [email protected] पर  ईमेल कर सकते हैं।
Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment