हृदय रोग के मुख्य कारण और उसके लक्षण क्या है।


हृदय हमारे शरीर का सबसे अहम् अंग होता हैं तथा हृदय का स्वस्थ रहना अधिक आवश्यक होता हैं। यदि हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा उसी प्रकार हम भी लम्बे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। हृदय से सम्बंधित कोई भी बीमारी सभी के लिए अधिक गंभीर होती हैं तथा व्व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी अधिक प्रभाव डालती हैं। यदि किसी मनुष्य को हृदय से सम्बंधित कोई भी समस्या होती हैं तो उसे नज़रअंदाज़ न करे और डॉक्टर से अवश्य सम्पर्क करे।

 

 

 

 

 

हृदय से सम्बंधित अन्य प्रकार के रोग होते हैं जैसे की-

 

 

  • कोरोनरी हार्ट डिजीज: कोरोनरी धमनी रोग ऐसी बीमारी है जिसमें दिल को काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में खून नहीं मिल पाता है।

 

  • हार्ट अटैक: हार्ट अटैक को दिल का दौरा भी कहा जाता हैं यह समस्या तब होती हैं जब दिल की धमनियों में रुकावट आ जाती हैं।

 

  • अनियमित दिल की धड़कन: यह समस्या तब होती हैं जब मनुष्य का दिल बहुत तेज और बहुत धीमा या फिर अनियमित तरीके से धड़कता हैं।

 

  • कार्डियोमायोपैथी: जब दिल की मांसपेशियां कमजोर या फिर सिकुड़ जाती है तो ये कार्डियोमायोपैथी का कारण बन सकती है।

 

  • दिल में छेद: ह्रदय में एक छेद तब होता है जब मांशपेशी की दीवार दो निलय के बीच पूरी तरह से बनने में विफल हो जाती हैं।

 

  • एरिथमिया: इस स्थिति में एक व्यक्ति के दिल की धड़कन बहुत ज्यादा बढ़ जाती है या फिर कम हो जाती है।

 

  • एथेरोस्केलेरोसिस: यदि हृदय तक ऑक्सीजन और रक्त सही मात्रा में नहीं जाता हैं तब एथेरोस्केलेरोसिस की समस्या उत्पन्न होती हैं।
  Eat a big breakfast to lose weight, but not because you burn more calories in the morning

 

  • अनुवांशिक कार्डियक समस्याएं: हृदय से सम्बंधित बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती हैं यह जन्मजात भी हो सकती हैं जिसे की जेनेटिक भी कहा जा सकता हैं।

 

  • कार्डियोवास्कुलर डिजीज: ह्रदय रोगों की सबसे बड़ी वजह में से एक हमारी धमनियों में मौजूद प्लाक भी है तथा यही प्लाक हमारे दिल की धमनियों में जमा होने लगता है, जिसकी वजह से कार्डियोवास्कुलर रोग होते हैं।

 

 

हृदय रोग के लक्षण क्या नज़र आते हैं ?

 

 

हृदय के साथ थोड़ी सी भी गड़बड़ी हमारे पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर देता है। जब हमारा हृदय अस्वस्थ होता है, तो ऐसे कुछ लक्षण नजर आते हैं जो सामान्य नहीं होते हैं जैसे की-

 

 

  • सीने में बेचैनी और दर्द
  • अपच और पेट में दर्द
  • शरीर के बाईं तरफ दर्द होना
  • चक्कर आना
  • गले या जबड़े में दर्द
  • बहुत जल्दी थक जाना
  • खर्राटे लेना
  • पसीना आना
  • लंबे समय से खांसी होना
  • पैर और टखनों में सूजन
  • दिल की अनियमित धड़कन

 

 

 

हृदय रोग (दिल की बीमारी) होने के कारण क्या होते हैं ?

 

 

हृदय रोग के निम्नलिखित कारण होते हैं जैसे की –

 

 

  • अधिक वजन होना
  • धूम्रपान करना
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • दवाइयों का दुरूपयोग
  • तनाव
  • डायबिटीज
  • व्यायाम न करना
  • शराब या कैफीन का अत्यधिक उपयोग

 

 

 

हृदय रोग (दिल की बीमारी) से बचने के उपाय क्या होते हैं ?

 

 

दिल की बीमारी से बचने के लिए व्यक्तियों को कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए जैसे की –

 

 

  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। यदि हम कुछ भी खाते हैं तो उसका प्रभाव हमारे दिल पर भी पड़ता हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने आहार में एक साल पुराना कटा हुआ चावल, मूंग, चना, सही और पर्याप्त मात्रा में घी, करेला, अनार, जौ, सेंधा नमक शामिल करना चाहिए।
  More People Die of Heart Attack in a Week in Kanpur

 

  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। यदि हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो हम किसी भी प्रकार के हृदय रोग से बच सकते हैं।

 

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त और अच्छी नींद बहुत जरूरी है। यदि आप अच्छी नींद ले रहे हैं, तो आपके जीवन की 90% समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाएंगी। ससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है, मूड और ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ावा मिलता है।

 

  • मनुष्य को अपने दिमाग और शांत रखना चाहिए जिससे की दिल पर कोई गलत प्रभाव न पड़े, अपने दिमाग और दिल को आराम दे।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment