जाने लिवर को ताकतवर बनाने के लिए क्या खाएं – Best Hindi Health Tips (हेल्थ टिप्स), Healthcare Blog – News | GoMedii


लिवर शरीर का सबसे बड़ा अंग होता हैं तथा लिवर के स्वस्थ रहने से शरीर को कई बीमारियों से बचाव होता है। यदि किसी व्यक्ति का लिवर कमजोर होता हैं तो उसे कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता हैं। लिवर खरब या कमजोर होने पर मनुष्य के अंदर अनेक लक्षण देखने को मिलते हैं। लिवर का सबसे बड़ा काम होता हैं आपके द्वारा खाए गए भोजन को तोड़ने के लिए पित्त बनाने से लेकर, पोषक तत्वों और विटामिनों को संग्रहीत करने और शरीर को संक्रमण और बीमारी से बचाने तक के काम शामिल हैं। लिवर को ताकतवर बनाने के लिए आपको अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आज हम इस लेख में बात करेंगे की हमे लिवर को मजबूत रखने के लिए किन चीज़ो का सेवन अधिक करना चाहिए।

 

 

 

लिवर कमजोर होने के लक्षण क्या लक्षण नज़र आते हैं ?

 

 

लिवर कमजोर होने पर निम्नलिखित लक्षण नज़र आते हैं जैसे की-

 

 

  • उल्टी होना
  • कम भूख लगना
  • थकावट
  • पीलिया
  • पेट ख़राब होना
  • लगातार वजन घटना
  • शरीर में खुजली होना
  • शरीर में सुस्ती रहना
  • एडिमा

 

 

 

लिवर को ताकतवर बनाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

 

 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य तत्वों को शामिल करना आवश्यक होता है। इसके लिए ताजे फल, हरी सब्जियां, कुछ पेय पदार्थ, मेवे आदि आहार में शामिल करने चाहिए। इन निम्नलिखित तरीकों से लिवर को स्वस्थ का रखा जा सकता है-

 

 

आम: हल्का पका हुआ आम कई सारे तत्वों का भंडार होता है जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी ६, विटामिन के इत्यादि। आम खाने से लिवर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

  Kate Middleton diet: Duchess of Cambridge keeps 'slender physique' with 'love of outdoors'

 

ग्रीन टी: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीकैंसर, एंटीओबेसिटी और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखते हैं।

 

नींबू का रस: नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत है जिससे लिवर स्वस्थ रहता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो फैटी लिवर की बीमारी को रोकने में भी मदद करता है।

 

फैटी फिश: फैटी फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं जो लिवर को सेहतमंद बनाते हैं और लिवर की बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।

 

हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जो लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। हल्दी की एंटीऑक्सीडेंट संपत्ति शरीर में एक डिटॉक्स एजेंट के रूप में व्यवहार करके लिवर रोग के जोखिम को कम कर सकती है।

 

जैतून का तेल: कम प्रोसेस किए गए जैतून के तेल में एंटीइंफ्लेम्टरी गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।

 

चुकंदर, गाजर और खीरा जूस: इन सब्जियों का जूस पिना लिवर के लिए अधिक फायदेमंद रहता हैं।

 

पपीता: पपीता में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जिससे यह लिवर सिरोसिस जैसे गंभीर रोग में भी फायदेमंद होता है। पपीता नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के लिए काफी फायदेमंद है।

 

ब्लूबेरी: ब्लूबेरी को “सुपर-फ्रूट” माना जाता है क्योंकि वे विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट आदि से भरपूर होते हैं। ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीओबेसिटी जैसे गुण होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 

अगूर: अंगूर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं जो लिवर की बीमारियों को रोकने के लिए उपयोगी होती है।

  Just 10 minutes of exercise a day may lead to a longer life for people over 40, study shows | Health24

 

लहसुन और प्याज: लिवर को मजबूत करने के लिए लहसुन और प्याज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन और प्याज में एमिनो एसिड पाया जाता है, जो लिवर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालकर, मेटॉबोलिज्म को तेज करता है। इसके सेवन से फैट भी जमा नहीं होता है। जिससे लिवर मजबूत होता है।

 

मूली: मूली में मौजूद सल्फर पाचन को सुधारता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए यह अत्यधिक लाभदायक होती हैं।

 

 

 

जाने लिवर को मजबूत रखने के लिए और कौन-से घरेलु उपाय अपनाए |

 

 

लिवर को ताकतवर बनाने के लिए खान-पान के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में भी अधिक बदलाव करना चाहिए जैसे की-

 

 

  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। रोजाना स्विमिंग, साइक्लिंग और योगासन करने से लिवर का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

 

  • लिवर को स्वस्थ और ताकतवर रहने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिना चाहिए।

 

  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए वजन का नियंत्रण होना आवश्यक है। कम वजन होने पर लिवर के साथ-साथ पूरा शरीर भी स्वस्थ रहता है।

 

  • खान – पान में हरी सब्जियों और ताज़े फलों को शामिल करना चाहिए।

 

  • दिन में एक बार ब्लैक कॉफी का सेवन करना चाहिए।

 

  • धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल कम या बंद कर देना चाहिए।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।

  What are the side effects of lack of water in summer, know here

 

 



Source link

Leave a Comment