महिलाओं में मेनोरेजिया क्या है? जानिए उसके इलाज


क्या आपको भी होती हैं मासिक धर्म (periods) के दौरान लम्बे समय तक ब्लीडिंग तो हो जाइए सतर्क। महिलाओं में मासिक धर्म (periods) के समय ब्लीडिंग का होना आम बात हैं परन्तु मासिक धर्म के दौरान लम्बे समय तक ब्लीडिंग का होना एक अत्यधिक बड़ी परेशानी हैं। मासिक धर्म का समय 3 से 7 दिनों का होता है परन्तु इससे अधिक समय तक ब्लीडिंग होने का कारण मेनोरेजिया भी हो सकता हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे मेनोरेजिया की जो की महिलाओं गर्भाशय (uterus) से सम्बंधित एक बीमारी हैं।

 

 

 

 

 

मेनोरेजिया (Menorrhagia) एक मेडिकल टर्म है जो महिलाओं के मासिक धर्म (माहवारी) की अधिक दिनों तक लम्बे समय को दर्शाता है जिसे की हिंदी में (अतिरज) भी कहा जाता हैं। यह महिलाओं के पीरियड्स (मासिक धर्म) का एक सामान्य रूप है, लेकिन इसमें रक्तस्राव की मात्रा अधिक होती है और समय बढ़ जाता हैं। मासिक धर्म की सामान्य अवधि 3 से 7 दिन होती है, लेकिन मेनोरेजिया में इससे अधिक समय तक ब्लीडिंग हो सकती है। इस स्थिति का समय रहते पर इलाज करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि इसे नजरअंदाज किया जाता है, तो यह अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे एनीमिया या अन्य गर्भाशय संबंधित समस्याएं।

 

 

 

महिलाओं में मेनोरेजिया के लक्षण किस प्रकार नज़र आते हैं ? (Menorrhagia Ke symptoms in Hindi)

 

 

मेनोरेजिया (Menorrhagia) एक गर्भाशय से संबंधित समस्या है जिसमें महिलाओं को असामान्य और अधिक मासिक धर्म (पीरियड्स) होते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा ब्लीडिंग होती है। मेनोरेजिया के लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

 

 

  • पीरियड्स के दौरान लगातार कई घंटों तक ब्लीडिंग का बिना रुके होना
  Three girls died after major failings in NHS mental health care, inquiry finds

 

  • पेट में अधिक दर्द होना

 

  • इर्रिटेबिलिटी (चिढ़चिढ़ापन)

 

  • थकान महसूस होना

 

  • एनीमिया के लक्षण नज़र आना जैसे- थकान, साँस लेने में परेशानी, कमजोरी

 

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना

 

  • पीरियड्स में होने वाले रक्तस्त्राव में खून के थक्कों का आकर बड़ा होना

 

 

 

महिलाओं में मेनोरेजिया होने के कारण क्या हो सकते हैं? (Menorrhagia Ke causes in Hindi)

 

 

यदि किसी महिला को मेनोरेजिया की समस्या होती हैं तो उन्हें नज़रअंदाज़ बिलकुल भी नहीं करना चाहिए उन्हें डॉक्टर्स से अवश्य संपर्क करना चाहिए। मेनोरेजिया होने के निम्लिखित कारण होते हैं जैसे की-

 

 

  • महिलाओं के हार्मोन मासिक चक्र को नियंत्रित करते हैं, और किसी भी कारण से हार्मोन में बदलाव होना मेनोरेजिया का कारण बन सकता है।

 

  • गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान हार्मोन में परिवर्तन हो सकता है, जिससे मासिक धर्म में असमान्यता हो सकती है जिससे की मेनोरेजिया का खतरा बढ़ जाता हैं।

 

  • दिनचर्या या भौतिक स्तर पर स्ट्रेस होना या तनाव, थकान, और दिनचर्या में बदलाव मेनोरेजिया को प्रभावित कर सकते हैं।

 

  • अनियमित आहार, अधिम वजन या कमजोरी भी मासिक चक्र को प्रभावित कर सकते हैं जो की मेनोरेजिया का कारण भी बन सकते हैं।

 

  • थायरॉयड रोग  थायरॉयड समस्याएं भी मासिक धर्म में असमान्यता पैदा कर सकती हैं तथा इस समस्या का खतरा भी अधिक रहता हैं।

 

  • पोलिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) यह एक हार्मोनल समस्या है जो मासिक चक्र को प्रभावित कर सकती है।

 

  • रहन-सहन की बुरी आदतें, धूम्रपान, अत्यधिक शराब पीना, और अन्य दुरुपयोगी आदतें भी मासिक चक्र को प्रभावित कर सकती हैं।

 

 

महिलाओं में मेनोरेजिया की समस्या का इलाज किस प्रकार हो सकता हैं? (Menorrhagia treatment in Hindi)

 

  If you also sleep at night by lighting the light, then it can be a serious disease

 

मेनोरेजिया का इलाज निम्नलिखित रूपों से हो सकता हैं जैसे की-

 

 

डी एंड सी (Dilation and curettage): डी एंड सी” (D and C) एक चिकित्सा प्रक्रिया है जो गर्भाशय की ऊपरी परत को हटाने के लिए किया जाता है। जब महिलाएं अधिक या अधिकतम मासिक धर्म की समस्या से गुजर रही हैं और अन्य उपचारो और दवाइयों से कोई असर नहीं होता हैं, तो इस स्थिति को सुधारने के लिए डी एंड सी किया जा सकता है।

 

 

गर्भाशय धमनी एम्बोलिज़ेशन(Uterine Artery Embolization): यह प्रक्रिया गर्भाशय के उभाग से आने वाले अतिरिक्त रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए की जाती है, जिससे गर्भाशय में अधिक रक्त जमा होने की स्थिति को सुधारा जा सकता है।

 

 

दवाइयाँ (Medicines): कई बार ऐसा भी देखा जाता हैं कि कुछ दवाइयों का सेवन करने से भी मेनोरेजिया कि समस्या ठीक हो सकती हैं। यदि दवाइयों का सेवन करने से यह समस्या खत्म नहीं होती हैं तो डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं।

 

 

 

मेनोरेजिया के इलाज के लिए अच्छे अस्पताल- (Best hospitals for Menorrhagia treatment in Hindi)

 

 

मेनोरेजिया के इलाज के लिए दिल्ली के अच्छे अस्पताल-

 

 

  Eliminate the acidity caused by overeating or sweets in a pinch during the festive season, these are the remedies

 

मेनोरेजिया के इलाज के लिए गुरुग्राम के अच्छे अस्पताल-

 

 

 

यदि आप मेनोरेजिया का इलाज कराना चाहते हैं, या इससे सम्बंधित किसी भी समस्या का इलाज कराना चाहते हैं, या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर(play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91  9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment