शरीर के लिए सही पोषण का महत्व क्या है? – Best Hindi Health Tips (हेल्थ टिप्स), Healthcare Blog – News


इंसान का शरीर किसी एक चीज के सहारे कभी नहीं चल सकता है और उसे खुद को स्वस्थ रखने के लिए एक सही पोषण का महत्व (Sahi poshan ka mehatv) पता होना चाहिए, तभी वह खुद को स्वस्थ रख पाएगा। आज के दौर में लगभग हर उम्र के व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब रहता है। फिर चाहे वो छोटा बच्चा हो, वयस्क हो या बुजुर्ग उन्हें कोई न कोई स्वास्थ्य परेशानी रहती ही है।

 

क्या आपने कभी सोचा है की आपके साथ ऐसा क्यों होता है ? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में पोषण की कमी होती है। यदि आप अपने शरीर को अच्छे से चलाना चाहते हैं, तो आपको सही पोषण की सख्त जरुरत है। जब आप सही पोषण का महत्व (Sahi poshan ka mehatv) जानेंगे तब आप खुद को कई बीमारियों से भी बचा पाएंगे।

 

आज के समय में लोगों का गलत खान-पान ही उनके स्वास्थ्य के खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। इंसान के शरीर को चलने के लिए सभी तरह के विटामिन्स (Vitamins,), मिनरल्स (Minerals), पोटैशियम (Potassium), मैग्नीशियम (Magnesium) और प्रोटीन (Protein) के विभिन्न तरह के स्त्रोत की जरुरत होती है। तभी वह अपने शरीर को सही ढंग से चला पाते हैं और बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम रहते हैं।

 

 

 

सही पोषण ना मिलने के लक्षण

 

 

हमेशा बीमार रहना : जब आपको एक सही पोषण नहीं मिलता है तब आपका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगता है, आप बहुत जल्दी-जल्दी बीमार होने लगते हैं।

 

 

कमजोरी रहना : जब किसी व्यक्ति को सही पोषण नहीं मिलता है, तो उसे हमेशा कमजोरी महसूस होती है। जो बाद में जाकर उसके स्वास्थ्य को खराब करती है, इसकी वजह से उसे कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं।

  Do you feel hungry immediately after waking up in the morning? There could therefore be first signs of this serious illness...

 

 

थकावट होना : जब आप किसी भी तरह का काम करते हो फिर चाहे वो शारीरिक हो या मानसिक उसकी वजह से आपको बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगे, तो ये सही पोषण की कमी के लक्षण हो सकता है।

 

 

तनाव रहना : जब आपके शरीर में पोषण की कमी रहती है तो आपको तनाव भी होने लगता है। जो आपके पूरे स्वास्थ्य को ख़राब कर सकता है। इसकी वजह से आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता है।

 

 

भूख ना लगना : जब आप समय पर खाना नहीं खाते है तो इसकी वजह से आपकी भूख भी कम होने लगती है। जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ समय के बाद आपकी भूख अपने आप कम होने लगती है, जो आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

 

 

रक्तचाप की समस्या : जब आपके शरीर में पोषण की कमी होने लगती है, तो ये आपको रक्तचाप जैसी बीमारी का शिकार भी बना देती है। इंसान के शरीर को सही पोषण ना मिलने पर उसका रक्तचाप या तो बढ़ जाता है या कम हो जाता है।

 

 

वजन कम होना : जब आप ठीक से खाना नहीं खाएंगे तो आपका वजन अपने आप घटेगा। इसकी वजह से आपके शरीर में कमजोरी भी जल्दी आने लगेगी।

 

 

इसकी वजह से बचपन में ही कई बच्चे कुपोषण का भी शिकार होने लगते है। आगे चलकर उन्हें इसकी वजह से बहुत सी समस्या होती है।  सही पोषण का महत्व (Sahi poshan ka mehatv) समझाने के लिए हर साल सरकार कुछ नए कदम भी उठाती है। ताकि इसके प्रति और भी लोगों को जागरूक किया जा सके।

  Watch an Olympic Runner Try to Powerlift 100,000 Pounds in 1 Hour

 

 

 

सही पोषण का महत्व

 

 

इम्यून सिस्टम रहता है बेहतर

 

जब आप का खाना पौष्टिक होता है तो आपका स्वास्थ्य सही रहता है ये एक सही पोषण की पहचान होती है। जो आपके पूरे शरीर को अच्छे से कार्य करने में मदद करता है। इससे आपके इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) में भी सुधार होता है। जब आपका इम्यून सिस्टम अच्छा नहीं रहता है, तो इसकी वजह से आप मोटापे का भी शिकार हो सकते हैं और इसके ख़राब होने पर आप आसानी से किसी भी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।

 

 

 

ऊर्जा का संचार बना रहता है

 

जब आप भूख लगने पर जंक फूड का सेवन करते हैं, तो कुछ ही देर बाद आपको अचानक बहुत तेज भूख लग जाती है। यदि आप भूख लगने पर घर का बना पौष्टिक भोजन खाएंगे जैसे दाल, चावल, रोटी, सब्जी तो इसके सेवन से आपको काफी फर्क नज़र आएगा। क्योंकि इसकी वजह से आपको दोबार जल्दी भूख नहीं लगेगी। इसलिए एक बात का ध्यान जरूर रखें, कि एक सही पोषण के लिए बाहर के खाने का सेवन ना ही करें। क्योंकि ये आपको ऊर्जा नहीं बल्कि आपके स्वास्थ्य को खराब करता है।

 

 

बीमारियों से बचाता है 

 

एक सही पोषण होने पर आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। जब आप मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है। इंसान के शरीर को कई बीमारियां इसलिए होती हैं जब उसका खान-पान गलत होता है और उसकी दिनचर्या भी गलत होती है। यही वजह है की वह बीमार जल्दी पड़ता है। लेकिन जब आप एक सही पोषण का महत्व (Sahi poshan ka mehatv) समझ जाते हैं तो आप खुद को बेहतर तरीके से स्वस्थ रख पाते हैं।

  Which women get the most vomiting during pregnancy, how serious is less vomiting?

 

 

सही पोषण क्रोनिक बीमारी से भी बचाता है 

 

यदि आप अपने पूरे शरीर को क्रोनिक बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो आपको सही पोषण का महत्व जानना बहुत जरुरी है। क्योंकि ये आपको टाइप 2 मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने का काम करता है और आपका वजन भी नहीं बढ़ने देता। दरअसल 20 से 74 वर्ष की आयु के लोगों को, मधुमेह, गुर्दे की विफलता, अंधापन जैसी बीमारियों का शिकार होने से बचाता है। यदि आप एक स्वस्थ आहार खाएंगे तो इससे आपकी आने वाली पीढ़ी भी स्वास्थ्य रहेगी।

 

जब आप एक सही पोषण का महत्व समझ जाते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इसकी वजह से आप खुद को आसानी से स्वस्थ रख पाते हैं। यदि इसके बावजूद आपका स्वास्थ्य खराब होता है तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment