जाने संतरे के बीज खाने के फायदे – Best Hindi Health Tips (हेल्थ टिप्स), Healthcare Blog – News


संतरा एक प्रसिद्ध फल है जो की लगभग हर देश में पाया जाता है। संतरे में कई तरह के विटामिन, खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए फायदमेंद होते हैं। साथ ही अगर इस फल का सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो कई बीमारी से शरीर की रक्षा भी जा सकता है। यह फल आसानी से उपलब्ध होने वाला है और इस फल को या तो छिलकर खाया जा सकता है या फिर इसका जूस भी बनाकर पीया जा सकता है। इसके अलावा कई लोगों द्वारा संतरे के फल से बनी चाय का भी सेवन किया जाता है। इस फल को खाने से त्वचा, शरीर और बालों को कई तरह के लाभ भी पहुंचते हैं।

 

संतरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं यह कई बीमारियों से लड़ने में भी सहायक होता हैं। अक्सर हम संतरे को खाते वक़्त उसके बीज निकालकर फेंक देते हैं लेकिन आप शायद नहीं जानते कि इसके बीज भी कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं। डाइट में संतरे के बीजों को शामिल करने से आपको अद्भुत लाभ होता हैं।

 

 

 

 

 

  • संतरे के साथ इसके बीज भी कई गुणों से भरे होते हैं। इसमें पाएं जाने वाले विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व शरीर को शक्ति देने के साथ बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए हमेशा संतरे के जूस में इसके बीजों का भी इस्तेमाल जरूर करें।

 

  • संतरे के बीज एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता हैं इसमें पाया जाने वाला पामिटिक, ओलेक और लिनोलिक एसिड आदि तत्व शरीर में होने वाली थकावट को कम कर शक्ति देने का काम करता हैं। इसके सेवन से सुस्ती और आलस दूर होता है। बॉडी का एनर्जी लेवल कई गुणां बढ़ जाने से हल्का और फ्रेश फील होता हैं।
  चींटी काटने पर तुरंत करें ये उपाय, नहीं तो हो जाएंगे लाल चकत्ते और फुंसियां

 

  • संतरे के बीजों सेनिकलने वाले तेल का मशीनों, धातुओं, बर्तनों आदि की साफ-सफाई करने में भी यूज किया जाता है। साथ ही इसके तेल से आने वाली खूशबू पूरे घर को भी महकाने का काम करता हैं। जिससे आप घर में आने वाली बदबू से भी राहत पा सकते हैं। आप चाहे तो इसके पानी को घर पर पोछा मार कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

  • विटामिन सी से भरपूर होने से यह बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते है। संतरे के बीजों से मिलने वाला तेल एक अच्छे कंडीशनर का काम करता है। यह स्कैल्प में खून के प्रवाह को तेज करता है। जिससे बाल जड़ों से मजबूत होने साथ तेजी से बढ़ते है।

 

  • ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रण करने में संतरे का बीज बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है।

 

  • संतरे के बीज में विटामिन सी (Vitamin C) की प्रचुर मात्रा होती है। जिससे इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

  • संतरे में मौजूद फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है जिससे मधुमेह वाले लोगों के लिए संतरे एक स्वस्थ नाश्ता बन जाता है । इसके अलावा, संतरे में साधारण शर्करा होती है। संतरे, फ्रुक्टोज में प्राकृतिक फल चीनी, यह खाने के बाद रक्त शर्करा के स्तर को बहुत अधिक बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

 

  • संतरे और उसके बीजों में भी कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

 

  • कॉस्मेटिक (cosmetic) और त्वचा कंडीशनिंग उत्पादों में उपयोग के लिए संतरे के बीजों का पाउडर भी बनाया जा सकता है।
  New Lantzville ‘mental fitness trail’ believed to be first of its kind in Canada

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।


 

 



Source link

Leave a Comment