महिलाओं में फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लक्षण और उपचार – Best Hindi Health Tips (हेल्थ टिप्स), Healthcare Blog – News | GoMedii


आजकल के समय में महिलाओं में प्रजनन प्रणाली से सम्बंधित अनेक समस्या देखने को मिलती हैं। आज हम इस लेख में बात करेंगे फॉलोपियन ट्यूब की जिसे की गर्भाशय ट्यूब भी कहा जाता हैं। फैलोपियन ट्यूब महिलाओं के शरीर में अधिक महत्वपूर्ण होता हैं जो की अंडाशय (ovary) और गर्भाशय (uterus) को आपस में जोड़ता हैं। कई बार देखा जाता हैं की महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो जाती हैं जिसकी वजह से उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज आने से महिलाएं गर्भवती होने में असमर्थ हो जाती हैं। फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के अनेक कारण होते हैं परन्तु इसका इलाज भी पूर्णरूप से उपलब्ध होता हैं।

 

 

 

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के तीन प्रकार होते हैं-

 

 

प्रॉक्सिमल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज:- गर्भाशय के पास फैलोपियन ट्यूब में रुकावट होती हैं, तो उसे प्रॉक्सिमल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज कहते हैं।

 

मिडिल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज:- फैलोपियन ट्यूब के बीच में ब्लॉकेज होती हैं तो उसे मिडिल फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज कहते हैं।

 

डिस्टल फैलोपियन ब्लॉकेज:- फैलोपियन ट्यूब के अंतिम हिस्से के आस-पास ब्लॉकेज होती हैं तो उसे डिस्टल फैलोपियन ब्लॉकेज कहते हैं।

 

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लक्षण क्या होते हैं ? (Symptoms of Fallopian Tube Blockage in Hindi)

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज होने पर महिलाओं को अनेक प्रकार की समस्या होने लगती हैं जैसे की –

 

 

  • पेट के नीचे के हिस्से में दर्द होना।
  • वजाइना से डिस्चार्ज होना।
  • अनियमित पीरियड्स और दर्द का होना।
  • सेक्स के दौरान दर्द व जलन ।
  • गर्भवती होने में असमर्थता होना।
  Native Foods May Tackle Malnutrition in Vulnerable Tribal Communities in India

 

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के कारण क्या होते हैं ? (Causes of Fallopian Tube Blockage in Hindi)

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के निम्नलिखित कारण होते है जैसे की-

 

 

  • यदि किसी महिला का गर्भपात (Miscarriage) होता हैं, और उस स्थिति में सर्जरी होती हैं,तो गर्भाशय में इन्फेक्शन होने का खतरा रहता हैं जिसकी वजह से फैलोपियन ट्यूब में भी ब्लॉकेज हो सकता हैं।

 

  • गर्भाशय में गांठ (Fibroid) होने से भी फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती हैं।

 

  • फैलोपियन ट्यूब में एंडोमेट्रियम की परत बनने पर फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज की समस्या सामने आ सकती है।

 

  • पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (Pelvic inflammatory disease) एक ऐसी समस्या जो की योन संबंध बनाने से फैलता हैं। इस बीमारी के कारण भी फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो सकती हैं।

 

 

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के इलाज के लिए अच्छे अस्पताल। (Treatment of Fallopian Tube Blockage in Hindi)

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के इलाज के लिए दिल्ली के अच्छे अस्पताल

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लिए बैंगलोर के अच्छे अस्पताल

 

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लिए मुंबई के अच्छे अस्पताल

 

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लिए गुरुग्राम के अच्छे अस्पताल

 

 

 

 

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज में महिलाओं को किन चीज़ो का सेवन अधिक करना चाहिए ?

 

  Dengue Fever: 5 Dos and Don'ts to Remember Amid Rising Cases During Monsoon

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज में कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो की फॉलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज को ठीक करने में मदद करते हैं-

 

 

  • गाजर: गाजर ब्लॉकेज को कम करने में मदद कर सकती है। आप रोजाना गाजर का रस पी सकते हैं, या फिर गाजर को बनाकर खा सकते हैं।

 

  • खीरा: खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ फैलोपियन ट्यूब के ब्लॉकेज को कम करने में मदद कर सकता है।

 

  • हल्दी: हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो फैलोपियन ट्यूब के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकती हैं।

 

  • लहसुन: लहसुन में आंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो फैलोपियन ट्यूब के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

 

  • पपीता: पपीता शरीर में आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, और ब्लॉकेज को कम करने में भी मदद कर सकता है।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of src=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।

  Shrink Abdominal Fat Faster With These Free Weight Exercises, Trainer Says — Eat This Not That

 

 



Source link

Leave a Comment